फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three dengue victims, including two children, found

दो बच्चों समेत तीन डेंगू पीड़ित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Three dengue victims, including two children, found
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में डेंगू के केस लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को दो बच्चों समेत तीन लोग डेंगू पीड़ित मिले हैं। जिले में डेंगू मरीजों की कुल संख्या 44 हो गई है। राहत की बात यह है कि डेंगू का अभी कोई मरीज अस्पताल में दाखिल नहीं है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को डेंगू को लेकर 12 सैंपल लिए गए। तीन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। टोहाना के वार्ड नंबर 18 निवासी 13 वर्षीय बच्चा, फतेहाबाद के मातूराम कॉलोनी निवासी 13 वर्षीय बच्चा और एमसी कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय युवक डेंगू पॉजिटिव मिला है। हालांकि पिछले साल की तुलना में इस बार डेंगू को लेकर स्थिति कंट्रोल में है। वहीं डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सर्वे कर रही हैं। अब तक 698256 जगहों पर सर्वे किया जा चुका है। जांच के दौरान 3059 जगहों पर लारवा मिला है। शुक्रवार को 4745 जगहों पर सर्वे किया गया। जांच के दौरान आठ जगहों पर लारवा मिला है।
विज्ञापन

भूना में सर्वे जारी, 553 बुखार पीड़ित मिले
भूना में बाढ़ के हालात बनने के बाद यहां पर डोर टू डोर सर्वे जारी है। अब तक 18206 घरों का सर्वे हो चुका है। सर्वे के दौरान 533 लोग बुखार पीड़ित मिले हैं। डेंगू के यहां पर सात लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। शुक्रवार को टीम ने मॉडल टाउन, राणाधीर मंदिर क्षेत्र, अनाज मंडी क्षेत्र में सर्वे किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सर्वे कर रही है। शुक्रवार को डेंगू के चार नए केस मिले हैं। लोगों से अपील है कि डेंगू को लेकर अलर्ट रहे और लक्षण दिखने पर जांच जरूर करवाएं।
-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed