फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three dengue patients, including four-year-old boy, found

Fatehabad News: चार साल के बच्चे समेत डेंगू के तीन मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Three dengue patients, including four-year-old boy, found
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करते हुए कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। डेंगू के मामले जिले में लगातार मिल रहे हैं। बुधवार को जिले में चार साल के बच्चे समेत तीन डेंगू पीड़ित मिले हैं। जिले में मरीजों की संख्या 127 हो गई है। अब तक 37 डेंगू मरीज अस्पताल में दाखिल हो चुके हैं। इसमें 25 मरीजों ने निजी और 15 मरीजों ने सरकारी अस्पताल में दाखिल होकर उपचार करवाया है। अभी फिलहाल एक मरीज ही दाखिल है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के एमसी कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय युवक, अशोक नगर निवासी चार वर्षीय बच्चा और जवाहर चौक निवासी 24 वर्षीय युवक डेंगू पीड़ित मिला है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 23 सैंपल लिए है। जिले में अब तक 1006 डेंगू आशंकित मरीजों के सैंपल लिए जा चुके हैं। वहीं
विज्ञापन

डेंगू के लारवा को लेकर अभी भी स्थिति गंभीर है। जिले में सर्वे के दौरान लारवा मिल रहा है। बुधवार को 13 जगहों पर लारवा मिला है। अब तक स्वास्थ्य विभाग 748687 जगहों पर सर्वे कर चुका है। सर्वे के दौरान 3242 जगहों पर लारवा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकनगुनिया जांच के लिए गए 23 सैंपल
चिकनगुनिया के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 23 सैंपल लिए है। अभी तक 48 सैंपल लिए जा चुके हैं। जांच के दौरान चिकनगुनिया की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि अभी 23 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है।

कोट
डेंगू को लेकर जिले में फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है। टीमें लगातार डोर टू डोर सर्वे कर रही हैं। कई जगहों पर लारवा मिल रहा है। लोगों को लारवा को लेकर गंभीर होने की जरूरत है।
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed