फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three degrees drop in maximum temperature, fog in the morning, increased chills

अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट, सुबह-सुबह धुंध रही, बढ़ी ठिठुरन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Three degrees drop in maximum temperature, fog in the morning, increased chills
फतेहाबाद। मौसम में बुधवार को एकदम से बदलाव देखने को मिला। सुबह-सुबह जबरदस्त धुंध रही। इस कारण नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। वहीं, तीन डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस कारण ठिठुरन बढ़ गई। सुबह और शाम के समय लोगों को ठिठुरन का खूब अहसास हुआ। बुधवार को दोपहर 12 बजे के बाद ही सूर्यदेव के दर्शन हुए। हालांकि, कुछ देर के लिए ही धूप निकली। दिन में अधिकांश समय बादलवाई जैसा वातावरण बना रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया था, जो बुधवार को घटकर 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

6 दिसंबर तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 6 दिसंबर तक मौसम परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण उत्तर-दक्षिण क्षेत्रों में 3 दिसंबर रात्रि को कुछ स्थानों पर छुटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके बाद 5 दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना जताई गई, जिसके आंशिक प्रभाव से 5 दिसंबर रात व 6 दिसंबर को बादलवाई रहेगी।
विज्ञापन

6 दिसंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होगी। रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। दिन का तापमान कम होने से ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ.मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed