फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three councillors nominated, one supported by Babli and two by Barala

Fatehabad News: तीन पार्षद मनोनीत किए, एक बबली और दो बराला समर्थित

Thu, 10 Jul 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 10 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Three councillors nominated, one supported by Babli and two by Barala
टोहाना। भाजपा की ओर से शहर के तीन कार्यकर्ताओं को मनोनीत पार्षद बनाया है। इसमें एक देवेंद्र बबली के नजदीकी जबकि दो राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला के नजदीकी बताए गए हैं। शहरी मंडल अध्यक्ष सुभाष गर्ग, तिलकराज भाटिया और मौजूदा शहरी मंडल उपाध्यक्ष ललित शर्मा को मनोनीत किया है। तिलक राज भाटिया पूर्व में भी मनोनीत पार्षद रहे है।
विज्ञापन

नगर परिषद चुनाव में ललित शर्मा की पत्नी ने वार्ड 7 से पार्षद के लिए नामांकन भरा था लेकिन राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के कहने पर उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया था और पूजा मित्तल सर्वसम्मति से पार्षद बन गई थीं। पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष गर्ग विधानसभा चुनाव के समय पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली के पक्ष में चले गए थे। इसके चलते बबली की ओर से उनका नाम आगे किया गया था।
विज्ञापन

वहीं पूर्व में पार्षद रहे तिलक राज भाटिया को राज्यसभा सदस्य बराला व देवेंद्र बबली दोनों के साथ अच्छे तालमेल का पुरस्कार मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed