{"_id":"644565fe78a28b07160c3fd1","slug":"three-corona-infected-including-doctor-of-civil-hospital-found-fatehabad-news-c-21-1-114186-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नागरिक अस्पताल के चिकित्सक सहित तीन कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नागरिक अस्पताल के चिकित्सक सहित तीन कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोरोना की चौथी लहर में रविवार को कोरोना के तीन केस सामने आए हैं। नागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मनीष टुटेजा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डॉ. टुटेजा ने स्वंय को होम आइसोलेट कर लिया है। ज्ञात रहे कि फतेहाबाद की एसपी, डीएमसी, सिविल सर्जन व शनिवार को ही फतेहाबाद के डीएसपी अजायब सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
फतेहाबाद में शनिवार को डॉ. मनीष टुटेजा के अलावा गांव बहबलपुर में 46 साल की महिला व फूलां से 38 साल की महिला कोरोना संक्रमित मिली है। कोरोना के 48 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। वहीं 52 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। पांच लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। फिलहाल जिले में कोरोना के 27 मामले सक्रिय हैं। जिले में संक्रमण दर 4.7 है जबकि रिकवरी रेट 97.43 बनी हुई है। कोरोना की चौथी लहर में हुडा सेक्टर के एक बुजुर्ग की मौत भी हो चुकी है। ओवरआल अब तक जिले में 20 हजार 317 केस सामने आ चुके हैं और 504 लोग कोरोना के कारण अपनी जान गवां चुके हैं।
कोट
फतेहाबाद में नागरिक अस्पताल के चिकित्सक सहित कोरोना के तीन मामले सामने आए हैं। लोगों को कोरोना से बचाव की आवश्यकता है। 52 सैंपल लेकर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भेजे गए हैं।
विज्ञापन
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी, फतेहाबाद