फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three colleges got physical education courses, away from new ones

Fatehabad News: तीन कॉलेजों को मिले शारीरिक शिक्षा पाठ्यक्रम, नए से किनारा

Mon, 11 May 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 11 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Three colleges got physical education courses, away from new ones
फतेहाबाद में राजकीय महाविद्यालय, जिला मुख्यालय स्त्रोत प्रशासन
फतेहाबाद। जिले के तीन राजकीय महाविद्यालयों में शारीरिक शिक्षा विषय शुरू किया जाएगा। उच्चतर शिक्षा विभाग निदेशालय ने राजकीय महाविद्यालय भूना, राजकीय महाविद्यालय टोहाना और राजकीय महिला महाविद्यालय रतिया में यह विषय शुरू करने की मंजूरी दी है। महाविद्यालय प्रशासन ने पहले इसकी मांग भेजी थी।
विज्ञापन


हालांकि जिले के किसी भी महाविद्यालय को नया कोर्स नहीं मिला है। महाविद्यालय नए कोर्स शुरू करने से दूरी बनाए हुए हैं। राहत की बात यह है कि विभाग ने फिलहाल कोई पुराना कोर्स बंद नहीं किया है। दूसरी तरफ जिले के 10 महाविद्यालयों में स्नातक कक्षाओं में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


उच्चतर शिक्षा विभाग ने आवेदन पोर्टल खोल दिया है, लेकिन अभी विद्यार्थियों ने आवेदन शुरू नहीं किए हैं। परिणाम घोषित नहीं होने से दाखिला प्रक्रिया धीमी बनी हुई है। महाविद्यालयों को उम्मीद है कि परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थी आवेदन प्रक्रिया में तेजी दिखाएंगे। फिलहाल सभी कॉलेजों में दाखिले से जुड़ी तैयारियां जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

परीक्षा परिणाम का है इंतजार

विभाग ने नए दाखिलों को पोर्टल खोल दिया है लेकिन अभी तक आवेदन शुरू नहीं हुए है। विद्यार्थी परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परिणाम जारी नहीं किए हैं।


-

दाखिले का शेड्यूल

आवेदन तारीख

आवेदन 31 मई

महाविद्यालयों द्वारा दस्तावेज वेरिफिकेशन 9 मई से 6 जून

पहली मेरिट सूची जारी 11 जून

दाखिले - 15 जून

दूसरी मेरिट सूची जारी - 17 जून

फीस जमाकर दाखिले - 18 से 22 जून

-

ये है जिले में महाविद्यालय

महाविद्यालय कोर्स सीटें

डिफेंस डिग्री कॉलेज टोहाना 4 560

राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां 3 440

राजकीय महाविद्यालय भूना 3 495

राजकीय महाविद्यालय जिला मुख्यालय 2 320

राजकीय महाविद्यालय रतिया 3 420

राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा 5 820

एमएम कॉलेज फतेहाबाद 7 1385

राजकीय महाविद्यालय टोहाना 6 1030

राजकीय कन्या महाविद्यालय रतिया 2 400

-

जिले के तीन महाविद्यालयों की तरफ से नए विषय की डिमांड भेजी गई थी। तीनों महाविद्यालयों में कोर्स को मंजूरी मिल चुकी है। विभाग की तरफ से दाखिले के लिए पोर्टल खोला जा चुका है।

- अनिल मेहता, जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed