{"_id":"6afddd8a6baec9a94b0b5657","slug":"three-cars-collide-due-to-smoke-from-stubble-burning-along-the-roadside-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-164837-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सड़क किनारे जली पराली के धुएं से भिड़ीं तीन कारें, हादसे के बाद जागा कृषि विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सड़क किनारे जली पराली के धुएं से भिड़ीं तीन कारें, हादसे के बाद जागा कृषि विभाग
Wed, 18 Nov 2026 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 18 Nov 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के भूथनकलां रोड पर खेत में लगी आग
फतेहाबाद। खेतों से निकाली जा रही पराली की गांठें और अवशेष अब सड़क हादसों का कारण बनने लगे हैं। गांव भूथनकलां में झलनियां-भूथनकलां सड़क किनारे रखी पराली जलने से उठे धुएं के कारण बुधवार सुबह तीन कारें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। धुएं के कारण सड़क पर दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को आगे का रास्ता दिखाई नहीं दिया और हादसा हो गया। हालांकि यह पता नहीं चल पाया कि पराली में आग कैसी लगी। घटना ने सड़क किनारे पराली रखने और उसके सुरक्षित भंडारण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दरअसल, इन दिनों किसान गेहूं की बिजाई के लिए खेतों को तैयार कर रहे हैं। इसके चलते पराली की गांठें और अवशेष सड़क किनारे रखे जा रहे हैं। वहीं, पराली में आग लगने से उठने वाला धुआं राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बन रहा है।
- जारी की एडवाइजरी
हादसे के बाद बुधवार दोपहर कृषि तथा किसान कल्याण विभाग ने पराली की गांठों के सुरक्षित भंडारण और आगजनी की घटनाओं से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की। सहायक कृषि अभियंता पवन कुमार के अनुसार पराली की गांठों के ढेर की ऊंचाई तीन से चार मीटर और चौड़ाई चार से छह मीटर रखने के साथ पर्याप्त वेंटिलेशन जरूरी है। भंडारण स्थल पर तापमान की नियमित निगरानी, नमी से बचाव और जल निकासी की व्यवस्था करनी होगी। साथ ही पर्याप्त अग्निशमन यंत्र लगाने, धूम्रपान व खुली आग पर प्रतिबंध और बिजली की वायरिंग की नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं।