फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three car windows were broken in Canal Colony, and police are investigating CCTV footage

Fatehabad News: नहर कॉलोनी में तीन कारों के शीशे तोड़े, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

Thu, 02 Oct 2025 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 02 Oct 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Three car windows were broken in Canal Colony, and police are investigating CCTV footage
नहर कॉलोनी में टूटे कार के ​शीशे। संवाद
फतेहाबाद। शहर की नहर कॉलोनी स्थित गीता धर्मशाला के पास खड़ी तीन कारों के शीशे बुधवार देर रात को शरारती तत्वों ने ईंटों से वार कर तोड़ दिए। सुबह कार मालिकों ने घटना की इसकी सूचना पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हालात का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि पता चल सके किन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

नहर कॉलोनी में गीता धर्मशाला के पास 10 से 15 कारें प्रतिदिन खड़ी होती हैं। वजह यह है कि नहर कॉलोनी की गलियां तंग हैं। कार मालिकों का कहना है कि उनकी गाड़ियां हमेशा घर के बाहर खड़ी रहती हैं। वीरवार सुबह देखा तो शीशे टूटे हुए मिले। जांच अधिकारी सुरेंद्रा का कहना है आरोपियों की पहचान कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले रहे हैं। शीघ्र ही आरोपियों का सुराग लगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed