फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three brothers died in road accident

फतेहाबादः ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी बाइक और दर्दनाक हादसे में गई तीन सगे भाइयों की जान

Wed, 27 Nov 2019 09:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Wed, 27 Nov 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
Three brothers died in road accident
गांव खुनन के पास हुए हादसे में मृतकों की क्षतिग्रस्त बाइक । - फोटो : Fatehabad
हरियाणा के फतेहाबाद में देर रात गांव खुनन के पास एक सड़क हादसे में तीन सगे भाइयों की मौत हो गई है। मृतक तीनों भाइयों की पहचान काला सिंह (32), दीपक (21) एवं छिंदा सिंह (23) के रूप में हुई। तीनों गांव हांसपुर के रहने वाले थे और बरवाला के पास एक ईंट भट्ठे से गांव लौट रहे थे। घर से महज नौ किलोमीटर दूर गांव खुनन के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो अन्य बुरी तरह घायल हो गए। ट्रैक्टर ट्रॉली को गांव बनावाली सोतर निवासी छिंद्रपाल सिंह चला रहा था।
विज्ञापन


हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को फतेहाबाद के अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान मंगलवार सुबह दोनों की भी मौत हो गई। फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में तीनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने मृतक युवकों के पिता बलबीर सिंह के बयानों के आधार पर आरोपी ट्रैक्टर चालक छिंद्रपाल निवासी बनावाली सोतर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इस मामले में डीएसपी धर्मबीर पूनिया ने बताया कि काला सिंह, दीपक एवं छिंदा अग्रोहा-बरवाला रोड पर स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करते थे और वहीं पास में रहते थे। सोमवार देर रात अपना काम निपटाने के बाद तीनों अपने एक रिश्तेदार के साथ ट्रैक्टर पर गांव नागपुर तक आए और रिश्तेदार के घर से बाइक पर गांव हांसपुर स्थित अपने घर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच गांव हांसपुर से नौ किलोमीटर पहले गांव खुनन के पास उनकी बाइक में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी जिसके बाद काला सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दीपक सिंह व छिंदा सिंह ने अग्रोहा मेडिकल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

छह भाइयों में से महज एक की हुई थी शादी
नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के लिए पहुंचे मृतक सगे भाइयों के परिजनों ने बताया कि मृतक कुल छह भाई हैं जिसमें से तीन ने हादसे में दम तोड़ दिया। इन सभी भाइयों में सबसे बड़ा काला सिंह ही था और उसकी कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। परिजन इसी हादसे में मारे गए दीपक एवं छिंदा सिंह के लिए रिश्ता ढूंढ ही रहे थे लेकिन घर में खुशियों की दस्तक से पहले ही काल के क्रूर हाथों ने एक साथ एक ही परिवार के तीन जवान युवकों को अपने कब्जे में ले लिया।


ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से हांसपुर निवासी काला सिंह, छिंदा सिंह एवं दीपक की मौत हो गई। मृतकों के पिता की शिकायत पर गांव बनावाली सोतर निवासी छिंद्रपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
-धर्मबीर पूनिया, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed