{"_id":"5e3466458ebc3e4b0f77b56b","slug":"three-best-sweepers-will-get-awards-every-month-meeting-municipal-council-fatehabad-fatehabad-news-rtk5399900164","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर माह तीन सर्वश्रेष्ठ सफाई कर्मचारियों को मिलेगा पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर माह तीन सर्वश्रेष्ठ सफाई कर्मचारियों को मिलेगा पुरस्कार
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय के बैठक कक्ष में सफाईकर्मियों को संबोधित करते नप अध्यक्ष दर्शन नागपाल ।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर भर के सफाई कर्मचारियों के बीच अब सफाई प्रतियोगिता करवाई जाएगी। हर महीने सर्वश्रेष्ठ निकलने वाले तीन सफाई कर्मचारियों को 21 सौ रुपये का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। ये एलान नगर परिषद के अध्यक्ष दर्शन नागपाल ने किया। दर्शन नागपाल शुक्रवार दोपहर को नगर परिषद के बैठक कक्ष में सफाई कर्मचारियों व अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस बैठक में नवनियुक्त मुख्य सफाई निरीक्षक मुकेश शर्मा, स्वच्छ भारत मिशन इंचार्ज कुमार सौरभ, सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह भी शामिल रहे।
पुरस्कार योजना के तहत संबंधित वार्ड का पार्षद, सफाई दरोगा, सफाई व्यवस्था पर निगरानी रखने के लिए रखे गए प्रशिक्षु सफाई निरीक्षकों की एक कमेटी प्रतिमाह इसका फैसला करेगी कि किस सफाईकर्मी का काम पूरे माह बेहतर रहा और वो पुरस्कार का सही मायनों में हकदार है। इसमें सफाई के साथ साथ सफाईकर्मी की नियमित हाजिरी, उसका साथी कर्मचारियों व नप पार्षदों व कर्मचारियों के साथ बर्ताव भी शामिल किया जाएगा।
इसके अलावा इस बैठक के दौरान नगर परिषद प्रधान के समक्ष सफाई कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं भी रखी जिसमें उनकी वर्दी-जूते से लेकर पीएफ आदि मुद्दे भी शामिल रहे। नप अध्यक्ष दर्शन नागपाल ने उनकी समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिया तो साथ ही कई जगह पर निरंतर गंदगी फैले रहने के चलते कई कर्मचारियों की खिंचाई भी की। प्रधान ने ये भी कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर हमें आगे और बेहतर काम करने हैं और इसके लिए नगर परिषद के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मिलकर काम करना होगा।