फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three arrested, including SDM gunman with heroin and 55 cartridges

हेरोइन और 55 जिंदा कारतूस के साथ एसडीएम के गनमैन सहित तीन गिरफ्तार

Tue, 21 Apr 2020 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Three arrested, including SDM gunman with heroin and 55 cartridges
टोहाना में पुलिस गिरफ्त में हेरोइन तस्करी के आरोपी। - फोटो : Fatehabad
सीआईए पुलिस की टीम ने नाकेबंदी के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कार सवार तीन युवकों को 900 ग्राम हेरोइन, अवैध पिस्तौल व 55 जिंदा कारतूस सहित काबू किया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान टोहाना निवासी सौरभ, गाजियाबाद पुलिस के दो कर्मचारियों प्रदीप व विजय के रूप में हुई है। पुलिस कर्मचारियों में से प्रदीप उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ जिले के कौल कस्बे के एसडीएम का गनमैन है और गिरफ्तारी के दौरान उसकी सरकारी कार्बाइन भी उसके साथ थी।
विज्ञापन

टोहाना डीएसपी उमेद सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सीआईए प्रभारी विनोद कुमार को सूचना मिली थी कि डांगरा रोड पर हेरोइन की तस्करी होने वाली है जिसके बाद उनकी टीम ने नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान एक स्विफ्ट गाड़ी को रोका गया जिसमें प्रदीप, विजय और सौरभ सवार थे। प्रदीप व विजय दोनों यूपी पुलिस की वर्दी में थे। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 900 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । इसके अलावा सौरभ से एक अवैध पिस्तौल और 55 जिंदा कारतूस भी बरामद हुई ।
विज्ञापन

डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो ये हेरोइन दिल्ली में एक नाइजीरियन से लेकर आए थे और टोहाना में बेचने वाले थे। उन्होंने बताया कि प्रदीप मूल रूप से टोहाना का ही रहने वाला है और कबड्डी खिलाड़ी होने के चलते उसे यूपी पुलिस में मौका मिल गया। जिसके बाद वो कई जगह तैनात रहने के बाद हाल में कौल एसडीएम के गनमैन के रूप में तैनात था। उसकी कबड्डी अकादमी में ही सौरभ दौड़ लगाने आता था जिसके चलते दोनों में दोस्ती हो गई। प्रदीप के मार्फत ही विजय और सौरभ भी आपस में जुड़े । डीएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed