{"_id":"6262e78a65a1ed1991254bde","slug":"three-accused-arrested-for-attacking-shopkeeper-and-his-two-friends-fatehabad-news-hsr6297777139","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार व उसके दो दोस्तों पर हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार व उसके दो दोस्तों पर हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूना। हिसार रोड पर गणेश शटरिंग स्टोर के मालिक व उसके दो दोस्तों पर लाठी डंडों से हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य हमलावरों की तलाश भी जारी है। शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए हमलावरों में सुरेंद्र कुमार, प्रदीप व जयप्रकाश शामिल हैं। सभी भूना के नजदीकी गांव भट्टू के रहने वाले हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें हिसार जेल भेज दिया गया है।
पुलिस पूछताछ में भट्टू निवासी सुरेंद्र ने बताया कि गांव बुवान निवासी अनिल व संदीप कुमार के साथ कुछ दिनों पहले झगड़ा हुआ था। वीरवार को भूना बस स्टैंड पर उक्त दोनों ने व्यंग्य कस दिया। इसलिए उन्हें सबक सिखाने के लिए अपने कुछ दोस्तों को बस स्टैंड पर बुलाया तो वे भाग गए। मगर उन्हें पता चल गया कि वह हिसार रोड पर गणेश शटरिंग स्टोर पर बैठे हुए हैं। वहां पर पहुंचे तो दुकानदार व उसके दोस्त उनके साथ मारपीट करने पर उतर आए। इसलिए दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। परंतु झगड़े के दौरान उनके चार मोटरसाइकिलों को भी तहस-नहस कर दिया गया। पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने कबूला कि वह बच्ची गैंग के गुर्गे नहीं हैं। मगर दूसरे हमलावर भूना के हैं, उनके बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। मोटरसाइकिल भी वही छीनकर ले गए हैं। हमारा विवाद मात्र झगड़े तक सीमित था।
कोट
शटरिंग स्टोर पर वीरवार को हुए हमले के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें जेल भेजा जा चुका है। दूसरे हमलावरों की भी तलाश जारी है। हमलावरों की पहचान हो चुकी है, जिनमें अधिकतर भूना के निवासी हैं।
विज्ञापन
-कुलदीप सिंह, प्रभारी, भूना थाना पुलिस