फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Those without family ID will also get pension

10 हजार से ज्यादा लोग नहीं बनवा पाए फैमिली आईडी, बंद नहीं होगी पेंशन

Mon, 22 Feb 2021 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Those without family ID will also get pension
पेंशन शाखा में फैमिली आइडी जमा कराने आए बुजुर्ग। - फोटो : Fatehabad
फैमिली आईडी नहीं बनवा पाने वाले बुजुर्ग व अन्य पेंशन धारकों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। फैमिली आईडी के अभाव में किसी भी पेंशन धारक की पेंशन बंद नहीं होगी। समाज कल्याण विभाग की तरफ से स्पष्ट किया है कि तमाम योजनाओं के लाभ के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य किया है इसलिए पेंशन खातों को भी परिवार पहचान पत्र से लिंक किया जा रहा है। चूंकि, पेंशन जरूरतमंदों को दिया जाने वाला महत्वपूर्ण सरकारी लाभ है इसलिए सरकार किसी को इस लाभ से वंचित नहीं रखेगी। पेंशन खातों का फैमिली आईडी से लिंक करना एक प्रक्रिया है जो धीरे धीरे पूरी की जा रही है।
विज्ञापन

मुनादी सुनकर भ्रमित हुए बुजुर्ग : ग्राउंड रिपोर्ट ये है कि गांवों में ग्राम पंचायतों की तरफ से फैमिली आईडी को लेकर कई बार मुनादी की जा चुकी है। बार-बार यही कहा जा रहा है कि जो लोग अपनी फैमिली आईडी नहीं देंगे, उन्हें सरकार की किसी स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। इसके चलते बुजुर्गों, दिव्यांगों व अन्य पेंशन धारकों में यह चर्चा शुरू हो गई कि यदि परिवार पहचान पत्र जमा नहीं करवाया तो पेंशन बंद हो जाएगी। यहां तक कि कर्मचारी खुद ही लोगों को भ्रमित करते रहे ताकि लोग जल्दी आईडी बनवा लें।
विज्ञापन

ये है स्थिति
जिले में पेेंशन धावक: 1 लाख 28 हजार
फैमिली आईडी न देने वाले: 10 हजार
आधार नंबर ही काफी : सीएससी संचालक मुकेश कुमार ने बताया कि फैमिली आईडी आधार से लिंक होती है। आधार नंबर डालते ही सॉफ्टवेयर फैमिली आईडी उठा लेता है। फैमिली आईडी अगर बन चुकी है तो जमा करवाने की जरूरत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफवाहों पर ध्यान न दें पेंशन धारक : परिवार पहचान पत्र के अभाव में पेंशन से वंचित नहीं रखा जाएगा। सरकार की तरफ से ऐसी कोई गाइडलाइन नहीं है। पेंशन धारक किसी तरह की हड़बड़ी न मचाएं और न ही अफवाहों पर ध्यान दें। -इंद्रा यादव, अधिकारी, जिला समाज कल्याण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed