फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Those who take refuge in God, He Himself takes care of them: Yamunapuri Maharaj

जो भगवान की शरण में आ जाता है, उन्हें वे स्वयं संभालते हैं : यमुनापुरी महाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Those who take refuge in God, He Himself takes care of them: Yamunapuri Maharaj
फतेहाबाद में श्री सनातन धर्म मंदिर में आयोजित कथा में मौजूद श्रद्वालु
फतेहाबाद। भगवान से संबंध बनाओ निभाना उनका काम है। जो भगवान की शरण में आ जाता है, भगवान उसको स्वयं संभालते हैं। यह बात हरिद्वार के भागवत मार्तंड स्वामी यमुनापुरी महाराज ने कही।
विज्ञापन


वह मोहल्ला रामनिवास में स्थित श्रीसनातन धर्म मंदिर में पंडित तुलसीदास रामानंद सरस्वती के निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कृष्ण कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं दे रहे थे। समारोह में विनोद तायल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे जबकि अध्यक्षता सत्यप्रकाश गुप्ता और राकेश बंसल ने की। कथा में भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के वृतांत का वर्णन करते हुए महाराज ने कहा कि जब भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा बाल्यकाल में शिक्षा ग्रहण करने जाते थे।
विज्ञापन


एक दिन जब सुदामा ने गुरु जी को कहा कि आज उन्हें पाठ याद नहीं है तो गुरु जी ने सुदामा को जंगलों से लकड़ियां काटकर लाने का आदेश दिया। इस पर भगवान श्रीकृष्ण ने सोचा कि उनके मित्र को अकेले कोई दिक्कत न हो तो उन्होंने अपने मित्र की सहायता के लिए कहा कि मुझे भी पाठ याद नहीं है। ताकि लकड़ियां काटने में सुदामा की मदद कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान चने लेकर सुदामा और भगवान श्रीकृष्ण जंगल में गए थे। तो भूख लगने के कारण सुदामा भगवान श्रीकृष्ण के हिस्से के चने भी खा गए। भगवान के हिस्से के 40 दाने खाए तो सुदामा को 40 वर्ष तक दरिद्रता भोगनी पड़ी थी। इस अवसर पर कृष्ण झांब, पार्षद रमेश गिल्होत्रा, देसराज ठाकुर, कर्ण चराईपौत्रा, रामकुमार मंगल, चंद्र मेहता, रिया गंभीर, रेशमा नारंग, राकेश चौधरी, ललित गुप्ता, हंसराज असीजा बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।


मंच संचालन राजकुमार मदान ने किया। समारोह में लख्मीचंद सरदाना, प्रवीण जिंदल, जगत रूखाया, बबलू जिंदल, डॉ. हंसराज कथूरिया, विजय बांगा, योगेश मेहता, ललित शुक्ला, निर्मल कथूरिया, हरीश कथूरिया, हरमीत मक्कड़, कृष्ण वधवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed