फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Those who left BJP and opposed it will not return in the elections: added

चुनाव में भाजपा छोड़ने, विरोध करने वालों की वापसी नहीं : जोड़ा

Tue, 01 Apr 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 01 Apr 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Those who left BJP and opposed it will not return in the elections: added
फतेहाबाद के भाजपा कार्यालय में प्रैस वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने मंगलवार को पहली बार प्रेस वार्ता हुए सरकार की उपलब्धियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। जोड़ा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी छोड़कर जाने वाले और उम्मीदवारों का विरोध करने वालों की फिलहाल ज्वाइनिंग नहीं करवाई जाएगी।
जोड़ा ने भिरड़ाना सरपंच प्रतिनिधि के खिलाफ दर्ज हुए मामले के सवाल पर कहा कि मामले की जांच चल रही है। कानून के उल्लंघन की किसी को छूट नहीं है। पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल और पूर्व जिला प्रधान बलदेव ग्रोहा के बीच विवाद पर भाजपा प्रधान ने कहा कि दोनों में कोई विवाद नहीं है। भाजपा बड़ा परिवार है कई बार असहमति हो जाती हैं।
विज्ञापन

पूर्व जिला प्रधान बलदेव ग्रोहा की ओर से नियुक्त किए गए मंडल प्रधानों को हटाने के सवाल पर कहा कि तकनीकी कारणों के चलते हटाए गए है। पार्टी की शर्त है कि मंडल प्रधान उसे बनाया जाए, जिसके पास पहले कोई दायित्व होता है। फतेहाबाद नगर परिषद में चल रही खींचतान के सवाल पर कहा कि उन्होंने इस विषय पर अधिकारियों व पूर्व विधायक दुड़ाराम से बात की है। शहर का विकास करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी सहमति से ही बजट पास किया गया है। जोड़ा ने भाजपा के आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए कहा कि पांच अप्रैल को सीएम नायब सिंह सैनी हिसार से ड्रग फ्री हरियाणा का संदेश साइक्लोथॉन का शुभारंभ करेंगे। यह यात्रा 25 अप्रैल को बरवाला से फतेहाबाद में प्रवेश करेगी और सभी विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। 25 अप्रैल की संध्या को रात्रि ठहराव फतेहाबाद में होगा।
इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी व जिला प्रशासन भी मौजूद रहेगा। वहीं 26 अप्रैल को फतेहाबाद से सिरसा के लिए यात्रा प्रस्थान करेगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि आगामी 14 अप्रैल को संविधान रचयिता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती भाजपा की ओर से पूरे जिले में धूमधाम से मनाई जाएगी। बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता बाबा साहेब को पुष्पांजलि देकर उन्हें नमन करेंगे।

इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री अशोक जाखड़, जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, जिला सचिव सविता टुटेजा, मंडल विकास शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शम्मी ढींगड़ा, पार्षद निलांशी शर्मा, विजय जांगड़ा, बिट्टू गुर्जर, हंसराज सचदेवा, रामचंद्र रेहलन, बनवारी लाल गहलोत, जगदीप मोंगा, विकास शर्मा, सुनील मेहता, आर्यन ग्रोवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed