फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Those who burn trees along with crop residues will be fined

Fatehabad News: फसल अवशेष के साथ पेड़ जलाने वालों पर लगेगा जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Those who burn trees along with crop residues will be fined
फतेहाबाद। फसल अवशेष के साथ ही पेड़ों को जलाने वालों पर वन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ऐसे लोगों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वन विभाग को जिले में अभी तक 48 पेड़ जलाने की सूचना मिली है, इन पर जुर्माना लगाया जाएगा। प्रत्येक वर्ष किसानों के खेतों के किनारे लगे पेड़ गेहूं और धान की फसल अवशेषों के साथ जल रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि राज्य में जिले को सबसे कम वनक्षेत्र वाला जिला माना गया है। फतेहाबाद में वनक्षेत्र सिर्फ 2538 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। हालांकि, वन विभाग की ओर से हर वर्ष जिले में करीब सात लाख पौधे लगाए जा रहे हैं। मगर हजारों की संख्या में पेड़ खत्म भी हो रहे हैं। वन विभाग के अनुसार पेड़ों की संख्या कम होने का कारण सड़कों को चौड़ा करने और अंधड़ से टूटना है।
विज्ञापन


14000 घन मीटर क्षेत्र में सूखे पेड़ों को काटा
वहीं, प्रत्येक वर्ष जिले में 14000 घन मीटर सूखे पेड़ों को काटा जाता है। जिले का वन विभाग प्रत्येक वर्ष 5 जून से पौधरोपण अभियान की विधिवत शुरुआत करता है। इसके बाद एक महीने तक पौधे नहीं लगाए जाते। वन विभाग मानसून की बारिश होने के बाद पौधे लगाने आरंभ करता है। मानसून का सीजन खत्म होने तक पौधे लगाने का क्रम जारी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले में फसल अवशेष के साथ पेड़ों को जलाने वाले किसानों पर जुर्माना लगाया जाएगा। जिले में वन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए मानसून आने के बाद वन विभाग द्वारा 7.20 लाख पौधे लगाकर उनकी देखरेख की जाएगी।
-राजेश कुमार, जिला वन अधिकारी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed