फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   This year, more crop residues were burnt in the district, wheat crop was burnt in 144 acres

Fatehabad News: जिले में इस साल अधिक जले फसल के अवशेष, 144 एकड़ मेें जली गेहूं की फसल

Sun, 11 May 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 11 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
This year, more crop residues were burnt in the district, wheat crop was burnt in 144 acres
गांव मेहूवाला में रात के अंधेरे में लगाई गई गेहूं के फसल अवशेषों में आग। लाइब्रेरी
फतेहाबाद। जिले में इस बार गेहूं की फसल कटाई के बाद अवशेष जलाने की घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि दर्ज की गई है। किसानों ने कंबाइन से कटाई करवाने और भूसा बनाने के बाद खेतों में बचे फसल अवशेषों में आग लगाने से कई स्थानों पर आग फैल गई।
विज्ञापन

जिस कारण 60 किसानों की लगभग 144 एकड़ भूमि में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। वहीं कुछ स्थानों पर अन्य कारणों से भी आग लगी है। कंबाइन से कटाई के बाद खेत में काफी मात्रा में अवशेष बच जाते हैं, जिन्हें साफ करने का किसानों को यह एक आसान और सस्ता तरीका लगता है। कई किसान भूसा बनाने के बाद बचे हुए अवशेषों को भी जला देते हैं। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं होता कि छोटी सी लापरवाही से उनकी खड़ी फसल भी जल सकती है।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कटाई के बाद खेतों में आग लगने की सूचनाएं इस बार पिछले साल की तुलना में अधिक मिली है। इस बार जिले में कुल 118 स्थानों पर फसल अवशेषों में आग की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार गेहूं की कटाई के दौरान मौसम परिवर्तनशील रहा था। इसके कारण आग तेजी से फैली है और आसपास के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया था। वहीं जिले के विभिन्न गांवों में आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया था। गांव हिजारावां में फसल अवशेष में आग बुझाने पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ी आग की चपेट में आने से जल गई थी।
फसल अवशेष जलाने से न केवल मिट्टी की उर्वरता कम होती है, बल्कि पर्यावरण भी प्रदूषित होता है। धुएं के कारण सांस लेने में तकलीफ होती है और दृश्यता भी कम हो जाती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, आग लगने से मिट्टी में मौजूद मित्र कीट और सूक्ष्मजीव भी नष्ट हो जाते हैं, जो मिट्टी के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होते हैं।
जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे फसल अवशेष न जलाएं और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें। नियमों का उल्लंघन करने वाले किसानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

पर्यावरण को हो रहा है नुकसान

कृषि विभाग और पर्यावरण विभाग की ओर से फसल अवशेष जलाने के खतरों के बारे में लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। किसानों को अवशेष न जलाने और उन्हें मिट्टी में मिलाकर खाद बनाने या अन्य उपयोगी तरीकों से इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। इसके बावजूद, कई किसान नियमों का उल्लंघन करते हुए खेतों में आग लगा रहे हैं।

इस बार जिले में आग लगने के मामले पिछले सालों की तुलना में अधिक मिला है। आग लगने की कॉल आते ही विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत पहुंचकर आग बुझाई है।

-छल्लू राम, लिडिंग फायरमैन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed