फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   This time the sports department gave recognition to 18 sports nurseries

Fatehabad News: खेल विभाग ने इस बार 18 खेल नर्सरियों को दी मान्यता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
This time the sports department gave recognition to 18 sports nurseries
फतेहाबाद में खेल नर्सरी में प्रशिक्षण लेते खिलाड़ी।
फतेहाबाद। खेल विभाग ने नए वित्त वर्ष के लिए 18 खेल नर्सरियों को मान्यता दी है। पिछले साल जिले में 21 खेल नर्सरियां थी, लेकिन इस बार तीन खेल नर्सरियों को मान्यता नहीं मिली है। जिन खेल नर्सरियों को मान्यता मिली है, उनको खेल नर्सरियों में बच्चों की संख्या सहित अन्य जानकारियां देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

फतेहाबाद में इस समय सैकड़ों की संख्या में खिलाड़ी जिले की विभिन्न खेल नर्सरियों में प्रशिक्षण ले रहे हैं। हर साल वित्त वर्ष के दौरान खेल विभाग की ओर से खेल नर्सरियों को मान्यता दी जाती है। खेल विभाग ने इस बार 18 खेल नर्सरियों को खेल नर्सरी चलाने की परमिशन दी है। जिला खेल अधिकारी द्वारा खेल नर्सरियों को जारी आदेशों में कहा गया है कि आपकी संस्था में संचालित खेल नर्सरियों को आगामी 2023-24 सत्र के लिए अनुमति प्रदान की गई है। इसलिए संस्थाएं खेल नर्सरियों में चयनित खिलाड़ियों के साथ इन खेल नर्सरियों के संचालित करना आरंभ कर दें। साथ ही चयनित खिलाड़ियों, कोच व कोच की योग्यता की जानकारी भी खेल विभाग को भेज जाए। खेल विभाग ने एथलेटिक्स व कबड्डी के लिए तीन-तीन, बॉक्सिंग, फुटबाल व कबड्डी के लिए दो-दो तथा हॉकी, तीरंदाजी, गतका, वॉलीबाल, कुश्ती व जूडो के लिए एक-एक खेल नर्सरियों को मंजूरी दी है।
विज्ञापन


इन खेल नर्सरियों को मिलीं अनुमति
1. राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल समैन (बॉक्सिंग लड़कियां)
2. राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीघड़ (फुटबाल लड़के)
3. राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैजलपुर (हॉकी लड़के)
4. राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नहला (एथलेटिक्स लड़के)
5. राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिरड़ाना (कबड्डी लड़के)
6. गुरुनानक अकादमी रतिया (तीरंदाजी लड़कियां)
7. गुरुनानक अकादमी रतिया (गतका लड़कियां)
8. न्यू सन राइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना (फुटबाल लड़के)
9. बालाजी पब्लिक स्कूल, भट्टू मंडी (वॉलीबाल लड़के)
10. डीएन सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, समैन (कबड्डी लड़के)
11. एमएम पीजी कॉलेज, फतेहाबाद (एथलेटिक्स लड़के)
12. द्रोणाचार्य बॉक्सिंग ट्रस्ट, फतेहाबाद (बॉक्सिंग लड़के)
13. श्री हनुमान अखाड़ा, भूना (कुश्ती लड़के)
14. सत्यम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, समैन (कबड्डी मिश्रित)
15. आरोपी मॉडल स्कूल, बनगांव (एथलेटिक्स लड़कियां)
16. सनराइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फूलां (साइकिलिंग मिश्रित)
17. सिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भिरड़ाना (साइकिलिंग मिश्रित)
18. श्री राम ग्लोबल स्कूल, टोहाना (जुडो मिश्रित)
कोट
जिले में इस बार 18 खेल नर्सरियों को अनुमति दी गई है। उनसे नर्सरियों में चयनित खिलाड़ियों, कोच व कोच की योग्यता के बारे में सूची मांगी गई है। शनिवार से ही इन खेल नर्सरियों को आरंभ करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुतविंद्र गिल, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed