{"_id":"69ed06340660e0b04a0b530c","slug":"this-time-record-arrival-of-wheat-in-the-grain-markets-of-the-district-in-seven-years-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-152705-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले की अनाज मंडियों में इस बार गेहूं की सात साल में रिकॉर्ड आवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले की अनाज मंडियों में इस बार गेहूं की सात साल में रिकॉर्ड आवक
Sat, 25 Apr 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
शहर की पुरानी अनाज मंडी में रखी गेहूं की ढेरियां व बैग।
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में इस बार गेहूं की रिकॉर्ड आवक ने व्यवस्था पर भारी दबाव डाल दिया है। सरकारी खरीद और उठान की धीमी प्रक्रिया के कारण मंडियों में किसानों को अपनी उपज का भुगतान समय पर नहीं मिल पा रहा है जिससे उनमें असंतोष बढ़ता जा रहा है।
जिले की मंडियों में अब तक कुल 71,79,739 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई है जो पिछले सात साल में रिकॉर्ड है। इस साल गेहूं की कुल आवक में से 61,67,196 क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद हो चुकी है। हालांकि 10,11,803 क्विंटल गेहूं अभी भी खरीद से बाहर है और खुले आसमान के नीचे मंडियों और खरीद केंद्रों में पड़ा है। उठान प्रक्रिया भी धीमी गति से चल रही है।
इसमें अब तक मात्र 28,80,165 क्विंटल का ही उठान हो पाया है। इस बार मौसम काफी हद तक अनुकूल रहने के कारण गेहूं का उत्पादन अधिक हुआ जिससे मंडियों में भारी आवक देखी गई। इससे पहले वर्ष 2021 में 7,12,551 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई थी जबकि इस वर्ष अब तक 7,17,973.9 मीट्रिक टन से अधिक खरीद दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन
मंडियों में जगह की कमी, धीमी खरीद प्रक्रिया और उठान में देरी के कारण किसानों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान अपनी उपज की सुरक्षा और समय पर भुगतान को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। किसान, राजेश, धर्मबीर, गुरतेज, मनदीप आदि का कहना है कि भुगतान न होने से उनके काफी सारे काम अटक गए हैं। पास में पैसे न होने से वे अगली फसल की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं।