फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   this is the challenge of new sp to govt faith

सरकार के भरोसे पर खरा उतरना नरवाल के लिए होगी चुनौती

Sun, 29 Nov 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Sun, 29 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
एसपी कालिया ने अपने कार्यकाल के दौरान लगातार रिजल्ट दिए। कई बड़े मामलों को सुलझाया तो सामाजिक कामों में भी उनके नेतृत्व में पुलिस ने खासा योगदान दिया था। ऐसे में नए एसपी की कार्यशैली की सीधी तुलना संगीता कालिया से होनी तय है।
विज्ञापन


इसके अलावा ये देखना भी दिलचस्प रहेगा कि अवैध शराब पर उनकी क्या नीति रहती है। गौरतलब है कि अवैध शराब को मुद्दा बनाकर ही अनिल विज ने कालिया की ट्रांसफर करवाई है।
विज्ञापन


साथ ही नरवाल को ये भी साबित करना होगा कि इतने बड़े विवाद के बीच सरकार ने उन पर जो भरोसा दिखाया है, उसको लेकर सरकार ने कोई गलती तो नहीं की है।

ऐसे में उनके ऊपर एसपी कालिया की विवादित ट्रांसफर के बाद पुलिस के गिरे मनोबल को दोबारा ऊंचा करने की भी जिम्मेदारी होगी।

रतिया पर रह सकता है विशेष फोकस
ऐसा माना जा रहा है कि एसपी के तौर पर पदभार संभालते ही ओपी नरवाल सबसे पहले रतिया पर अपना फोकस कर सकते हैं।

पंजाब से सटा होने के कारण रतिया इलाका अवैध नशों की गिरफ्त में आता जा रहा है। बीते दिन पंचायत भवन में मंत्री अनिल विज के सामने भी रतिया के ही गांव अलीका में शराब के अवैध ठेकों की शिकायत आई थी जिसके चलते उनके और फतेहाबाद की निवर्तमान एसपी संगीता कालिया के बीच विवाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ऐसे में शराब तस्करों और अवैध शराब के ठेकों पर नए एसपी क्या कार्रवाई करते हैं, इस पर सबकी नजरें रहना तय है। इसके अलावा शहर में चेन स्नेचिंग और सुरक्षा भी मुख्य मुद्दा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed