{"_id":"69ff78b14cb8eeb81f0775dd","slug":"third-accused-arrested-in-fake-gold-collateral-fraud-case-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-153514-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नकली सोना गिरवी रख बैंक से धोखाधड़ी मामले में तीसरा आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नकली सोना गिरवी रख बैंक से धोखाधड़ी मामले में तीसरा आरोपी काबू
Sat, 09 May 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 09 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
भूना। थाना पुलिस ने गोल्ड लोन के नाम पर बैंक को चूना लगाने वाले गिरोह के तीसरे आरोपी अंकित निवासी वार्ड 3, छोटूराम कॉलोनी, उचाना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अंकित के कब्जे से धोखाधड़ी की राशि में से 30,000 रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
थाना प्रभारी उप निरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि एचडीएफसी बैंक भूना के अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। बैंक प्रबंधन के अनुसार आरोपियों ने मई 2024 में बैंक से गोल्ड लोन के लिए संपर्क किया था। 4 चूड़ियां और 1 पेंडेंट कुल वजन 122.90 ग्राम गिरवी रखकर 5,84,000 रुपये का लोन प्राप्त किया था।
जब बैंक ने नीलामी प्रक्रिया के दौरान आभूषणों की जांच करवाई तो बैंक के पैनल पर मौजूद ज्वैलर्स ने पुष्टि की कि गिरवी रखा गया सोना 75 प्रतिशत नकली था और उसके ऊपर केवल 25 प्रतिशत असली सोने की परत चढ़ाई गई थी। जांच में पाया गया कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से बैंक के साथ यह धोखाधड़ी की और लोन की एक भी किस्त नहीं भरी।