फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Thieves tried to steal from many houses, the city residents showed bravery and the thieves ran away

Fatehabad News: चोरों ने कई घरों में चोरी का किया प्रयास, शहरवासी ने दिखाई बहादुरी तो भागे चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Thieves tried to steal from many houses, the city residents showed bravery and the thieves ran away
जानकारी देते चोरों के साथ संघर्ष करने वाले विवेक जिंदल। 
जाखल। जाखल क्षेत्र में सोमवार अलसुबह चोरों ने कई दुकानों के ताले तोड़े। मगर एक शहरवासी एवं उनके पालतू कुत्ते की जांबाजी के कारण चोर चोरी नहीं कर सके। चोर अपना बाइक छोड़कर भागने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

सोमवार अलसुबह करीब 3 बजे चुलड़ वाली गली में 2-3 दुकानों के ताले तोड़े गए। इसी बीच पड़ोसी का फोन आने पर विवेक जिंदल अपने पालतू कुत्ते के साथ उसी समय उठकर आ गए। विवेक ने बताया कि चोर 20-22 साल के दो युवक थे, जिनके साथ उसका संघर्ष भी हुआ। उन्होंने बताया कि अंत में चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। विवेक के अनुसार चोरों ने दुकानदार बजरंग व शॉकी की दुकानों के ताले तोड़े, लेकिन सेंट्रल लॉक होने के कारण चोर दुकान में नहीं घुस पाए। जाखल थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। चोरी का प्रयास करने वाले युवकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed