फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Thieves took away ACs, washing machines in a pickup from an electronic goods warehouse

Fatehabad News: गोदाम से चोर पिकअप में भर ले गए एसी व वॉशिंग मशीन

Sat, 04 Jan 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 04 Jan 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Thieves took away ACs, washing machines in a pickup from an electronic goods warehouse
गांव चूलड़ ​स्थित गोदाम से इलेक्ट्रॉनिक सामान चुराते सीसीटीवी फुटेज में दिखते चोर। स्रोत: दुकान - फोटो : lस्रोत- परिजन
जाखल (फतेहाबाद)। इन दिनों भीषण सर्दी और घने कोहरे का फायदा उठाते हुए बेखौफ चोरों ने जाखल के साथ सटे गांव चूलड़ स्थित इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम को निशाना बनाया। यहां पिकअप गाड़ी में आए चोर करीब तीस लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण गाड़ी में लोड करके ले गए।
विज्ञापन

यह वारदात शनिवार रात्रि करीब 12 बजे हुई। चोरों ने गोदाम के शटर के ताले तोड़कर घटना को अंजाम दिया। गोदाम में लगे कैमरे की फुटेज में तीन लोग सामान चोरी कर ले जाते नजर आए हैं। फुटेज में आरोपियों की पिकअप गाड़ी आती और जाती भी दिखी है। जाखल निवासी प्रवीण कुमार ने पंजाब की चोटियां चौकी पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

प्रवीण के अनुसार जाखल-बुढलाड़ा रोड पर पंजाब के जिला संगरूर के गांव चूलड़ में उनका गुप्ता ट्रेडर्स नाम से इलेक्ट्रिक सामान का शोरूम है। दुकान के पीछे ही उनका गोदाम है। गोदाम में उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक सामान का स्टॉक कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना की तरह शुक्रवार रात को दुकान और गोदाम को बंद करके घर चले गए थे। शनिवार सुबह जब दुकान पर आए तो देखा कि गोदाम के शटर के दोनों ताले टूटे पड़े थे। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो लाखों रुपये कीमत का सामान गायब था। प्रवीण कुमार ने बताया कि चोर उनके गोदाम से करीब 65 एसी, 35 वॉशिंग मशीन चोरी कर ले गए।

सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की पिकअप गाड़ी रात 11.22 बजे आती दिखाई दी है। अंतिम बार 12.54 बजे गाड़ी जाती हुई नजर आई है। चोरों ने गाड़ी में सामान भर कर दो चक्कर लगाए हैं। प्रवीण कुमार के अनुसार चोरों द्वारा चुराए गए सामान की कीमत करीब तीस लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed