{"_id":"65d4d8eb07a0ce878f00f92a","slug":"thieves-stole-from-garments-shop-and-clinic-in-jakhal-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-113043-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जाखल में चोरों ने गारमेंट्स की दुकान व क्लीनिक में की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जाखल में चोरों ने गारमेंट्स की दुकान व क्लीनिक में की चोरी
विज्ञापन
जाखल। चोरों ने जाखल में सोमवार रात को कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। इस दौरान चोरों ने जहां एक घर में बनी दुकान से कीमती सामान चुरा लिया। वहीं एक डॉक्टर की दुकान से इनवर्टर व हजारों रुपये की नकदी चुरा ली। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
जाखल में मकान में बनी दुकान में गारमेंट्स की दुकान चलाने वाले दुकानदार अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़कर दुकान में पड़ी अलमारी व गल्ले को तोड़ दिए। चोर दुकान से एलसीडी व 2 बैटरियां चुराकर ले गए हैं। वहीं मास्टर कॉलोनी में क्लीनिक चला रहे डॉक्टर हनी सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 9 बजे जब वह क्लीनिक पर आए तो क्लीनिक का शटर खुला पड़ा था और ताले टूटे हुए थे। उन्होंने बताया कि क्लीनिक से 7 हजार रुपये व इनवर्टर गायब थे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -चोरी सूचना मिलते ही मौके पुलिस ने चोरी की घटनास्थल का जहां मुआयना किया है वहीं चोरों का पता लगाने के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
- कुलदीप सिंह, जाखल थाना प्रभारी।