फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Thieves stole cash and jewelery from the house of a forest department employee in Satish Colony.

Fatehabad News: सतीश कॉलोनी में चोरों ने वन विभाग कर्मी के घर से नकदी और जेवर चुराए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash and jewelery from the house of a forest department employee in Satish Colony.
फतेहाबाद के सतीश कॉलोनी में चोरी मामले की जांच करते हुए पुलिस कर्मचारी
फतेहाबाद। शहर में चोरी की वारदातें बढ़नी शुरू हो गई है। मंगलवार दोपहर को चोरों ने सतीश कॉलोनी में दिनदहाड़े वन विभाग क्लर्क के घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से नकदी और सोने के जेवर चुराकर ले गए हैं। इसके अलावा ठाकर बस्ती में भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। दोनों वारदातों को सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसमें चोर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सतीश कॉलोनी निवासी कविता ने बताया कि उसके पति वन विभाग में क्लर्क के पद पर तैनात है और वह खुद स्कूल में शिक्षिका है। मंगलवार को सुबह दोनों ड्यूटी पर गए थे। दोपहर को जब लौटे तो घर खुला था और अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला। अलमारी में रखे करीब 8 तोले सोने के जेवर और पांच हजार रुपये की नकदी गायब मिली। सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसके मुताबिक एक युवक घर के बाहर रेकी कर रहा है और इसके बाद गेट को फांदता हुआ नजर आ रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

ठाकर बस्ती में चोरों ने चुराये नकदी और जेवर
शहर के ठाकर बस्ती में भी चोरों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को दी शिकायत में गोबिंद ने बताया कि 26 फरवरी की सुबह घर के मेन गेट को ताला लगाकर काम करने के लिए चला गया था। दोपहर को जब घर आया तो कमरे के दरवाजे का ताला टूटा मिला। अलमारी में रखी तीन हजार रुपये की नकदी और चांदी के जेवर गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed