फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Thieves broke the locks of four shops on Fatehabad Road on the second day as well.

फतेहाबाद रोड पर दूसरे दिन भी चोरों ने चार दुकानों के तोड़े ताले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke the locks of four shops on Fatehabad Road on the second day as well.
रतिया में चोरों द्वारा बिखेरा गया सामान। - फोटो : Fatehabad
रतिया। शहर के फतेहाबाद रोड पर चोरी की लगातार घटनाएं अंजाम देकर चोर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। पुलिस पहले मामले सुलझा नहीं पाती है, इतने में ही और दुकानों के ताले तोड़े दिए जाते हैं। चोरों ने शनिवार रात भी चार दुकानों के ताले तोड़े। इसमें से दो दुकानों से हजारों की नकदी और सामान चोरी कर लिया जबकि तीसरी दुकान के सीसीटीवी को तोड़ डाला। एक अन्य दुकान का ताला तोड़कर भाग गए। दुकानदारों को सुबह दुकान पर आने पर चोरी का पता चला तो उन्होंने 112 नंबर पर चोरी की सूचना दी। सूचना मिलने पर पीसीआर लेकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मुआयना किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फतेहाबाद रोड पर जहां चोरों ने शुक्रवार रात को दो दुकानों को निशाना बनाया था, वहीं शनिवार रात को रिलायंस पंप के साथ चार दुकानों के ताले तोड़े। शर्मा आयरन स्टोर के संचालक नरेश ने बताया कि वह रविवार सुबह दुकान पर पहुंचे। शटर उठाकर अंदर देखा तो दुकान के मुख्य काउंटर पर सामान बिखरा पड़ा था। दुकान के पीछे लगे शटर का ताला टूटा हुआ था। दुकान में जांच की तो अलमारी और गले में पड़े हजारों रुपये गायब थे। दुकान में रखे हुए गोशाला का दान पात्र भी चोरी हो चुका था। इसके साथ लगती दुकान बालाजी किराना स्टोर के संचालक बलविंदर ने बताया कि सुबह दुकान पर आया तो देखा कि दुकान के ताले तोड़कर शटर को उठाया हुआ था। दुकान में पड़ी चायपत्ती और अन्य सामान चोरी हो चुका था। इसके अलावा वर्धमान सेनेटरी शोरूम पर लगे सीसीटीवी को तोड़ा हुआ था। चौथी दुकान पाल सेनेटरी स्टोर का भी ताला तोड़ा हुआ था। हालांकि, दुकान में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

दुकानदार हुए एकजुट
दो दिन में लगातार छह दुकानों के ताले टूटने से रोषित दुकानदार एकजुट हो गए। दुकानदारों में पुलिस के खिलाफ रोष फैल गया। दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से चोरों को पकड़कर सुरक्षा पुख्ता करने की मांग की। हालांकि, पुलिस व फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट व अन्य तथ्य जुटाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। सीसीटीवी फुटेज भी देखी गई है। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
-रूपेश चौधरी, प्रभारी, शहर थाना रतिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed