{"_id":"61f6c911979d93264a00efbc","slug":"thieves-broke-the-locks-of-four-houses-in-ward-number-7-fatehabad-news-hsr623146650","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड नंबर 7 में चोरों ने तोड़े चार घरों के ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड नंबर 7 में चोरों ने तोड़े चार घरों के ताले
विज्ञापन
चोरी की हुई वारदात के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : Fatehabad
रतिया। शहर के वार्ड नंबर 7 में चोरों ने तीन घरों व एक दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी व सामान चुरा लिया। सूचना शहर पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर शहर थाना से एएसआई रमेश कुमार व दलबीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले तो दो युवक रात को कैमरे में घटना को अंजाम देते व गली में घूमते नजर आए।
गांव मिराना निवासी कमलेश रानी ने बताया कि वह पिछले चार माह से वार्ड नंबर 7 शक्ति नगर में किराए के मकान पर रहती है। दो दिन से वह अपने गांव मिराना गई हुई थी। रविवार सुबह अपने घर वापस रतिया आई तो तो मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर जाकर देखा तो कमरों के ताले टूटे हुए हैं। कमरे के अंदर पहुंची तो अलमारी से आधा तोले की सोने की अंगूठी व 6 हजार रुपये की नकदी गायब थी। पड़ोस में ही रहने वाली राज रानी ने बताया कि वह बेटी से मिलने संगरुर गई हुई थी। सुबह पड़ोस के लोगों ने घर में चोरी होने की सूचना दी। घर पहुंची तो कमरों के दरवाजों के ताले टूटे पड़े थे। अलमारी संभाली तो 10 हजार रुपये की नकदी गायब थी। राज रानी ने बताया कि वह 2 दिन पूर्व ही अपनी पेंशन निकलवा कर लाई थी लेकिन अज्ञात चोर उसकी पेंशन सहित दस हजार की नकदी और अन्य सामान चुरा कर ले गए। तीसरे मामले में पड़ोस में ही रहने वाली आशा रानी ने बताया कि उसने घर के पास ही कपड़े की दुकान कर रखी है। सुबह उठी तो अंदर का दरवाजा खुला पड़ा था। सामान संभाला को रैक से 50 हजार रुपये के करीब 40 सूट गायब थे।
इसके अलावा पास में ही अध्यापक के घर से भी चोरों ने सामान चुरा लिया। घर के दरवाजे खुले देख सूचना अध्यापक को दी गई। अध्यापक स्कूलों के छुट्टी के चलते परिवार सहित अपने गांव गया हुआ है। वार्ड में एक साथ चार चोरियां होने के चलते वार्डवासी सहमे हुए हैं रविवार सुबह जैसे ही वार्ड में एक साथ इतनी चोरी होने की जानकारी मोहल्ला वासियों को लगी तो मोहल्ला वासी एकजुट हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी साथ ही आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी खंगाले तो सीसीटीवी फुटेज में दो युवक शनिवार देर रात को लगभग डेढ़ बजे गली में घूमते नजर आए और ढाई बजे के लगभग उक्त युवकों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस को सूचना दी जाने के घंटा बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और चोरियों की पूरी वारदात की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी वही शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में भारी रोष पाया जा रहा है। शहर थाना प्रभारी रुपेश चौधरी ने कहा कि पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
शहर में पुलिस गश्त तेज करने की मांग
शहरवासियों का कहना है कि रतिया शहर में हर रोज चोरी की घटनाएं हो रही हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन इन बढ़ती चोरियों पर नकेल कसने में नाकामयाब रहा है। शहरवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि शहर में गश्त को और तेज किया जाए और इन चोरियों का जल्द ही खुलासा किया जाए।

सीसीटीवी में गली में घूमते दिखाई देते अज्ञात युवक।- फोटो : Fatehabad