{"_id":"6894ecafb867c94b74085a8e","slug":"thieves-broke-the-glass-of-the-car-and-stole-the-bag-the-incident-was-captured-on-camera-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-138194-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गाड़ी का शीशा तोड़कर बैग चुरा ले गया चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गाड़ी का शीशा तोड़कर बैग चुरा ले गया चोर
Thu, 07 Aug 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
गाडी का शीशा तोडकर बैग चुराकर ले जाते चोर
टोहाना। बाइक सवार दो चोर वीरवार को बाईपास रोड स्थित मिर्ची होटल के पास से खाली प्लॉट में खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़कर बैग चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात कैमरे में कैद हो गई। पीडि़त की शिकायत और फुटेज के आधार पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
शिकायतकर्ता प्रदीप के अनुसार वह रोजाना की तरह सुबह करीब साढ़े 9 बजे अपनी फैक्टरी में आया था। गाड़ी को उसने प्लॉट में खड़ा कर दिया था। जब उनका कर्मचारी गाड़ी से बैग लेने गया तो उसका शीशा टूटा था और बैग चोरी मिला। कर्मचारी ने आकर इस बारे में जब अंदर आकर बताया तो उसने सीसीटीवी फुटेज देखी।
फुटेज में नजर आया कि दोनों बाइक सवार गाड़ी का शीशा तोड़कर उसमें रखा उसका बैग चोरी करके ले जा रहे हैं। प्रदीप के अनुसार बैग में पांच हजार रुपये और जरूरी कागजात थे। जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि बैग चोरी के संबंध में शिकायत मिली है। इसकी जांच की जा रही है।