फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Thieves break into Shani temple in Old Tehsil Chowk and take away cash

पुरानी तहसील चौक में शनि मंदिर में घुसकर दानपात्र तोड़कर नकदी ले गए चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Thieves break into Shani temple in Old Tehsil Chowk and take away cash
फतेहाबाद में चोरों द्वारा तोड़ा मंदिर का दानपात्र। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। चोर मंदिर में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। सोमवार रात को चोर पुरानी तहसील चौक स्थित मंदिर में घुसकर दो दानपात्र तोड़कर करीब 50 हजार रुपये की नकदी ले गए। घटना का पता सुबह चला जब पुजारी दीपक शर्मा मंदिर में पहुंचा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। शहर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

मामले की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है लेकिन उसमें साफ नजर नहीं आ रहा है। बताया जा रहा है कि चोरी की वारदात को दो युवकों ने अंजाम दिया है। मामले के मुताबिक पुरानी तहसील चौक में ऊंचाई पर श्री बालाजी हनुमान सेवा मंडल की तरफ से शनि देव मंदिर का संचालन किया जा रहा है। रोजाना की तरह मंगलवार सुबह जब पुजारी मौके पर पहुंचा तो दानपात्र गायब था। जांच की तो दान पात्र छत के ऊपर मिला। पुजारी के मुताबिक करीब 45 से 50 हजार रुपये की नकदी थी। चोर मंदिर में ऊपर के रास्ते से अंदर घुसे और दान पात्र को छत पर ले गए और यहां पर तोड़कर नकदी चुराई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

चोरी की घटना के दौरान चोरों ने प्रसाद भी खाया
चोरी की घटना के दौरान चोरों ने मंदिर में रखा प्रसाद भी खाया। यहां डिस्पोजल में प्रसाद डालकर चोरों ने खाया।
पार्क में घूमते हैं नशेड़ी युवक
मंदिर के पास ही हेरिटेज पार्क है। यहां पर कई युवक नशा करतेे है। बताया जा रहा है कि नशा करने वाले युवकों ने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
कोट
मामले को लेकर सूचना मिली थी। करीब 50 हजार रुपये की नकदी मंदिर के दान पात्र से चोरी हुई है। सीसीटीवी है लेकिन फुटेज साफ नहीं आ रही है। मामले में पुजारी लाजपत नगर निवासी दीपक शर्मा की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रहलाद सिंह, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed