{"_id":"61db176814a02a7176305d57","slug":"thieves-break-into-inld-leader-s-house-fatehabad-news-hsr621641187","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने इनेलो नेता के घर पर की सेंधमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने इनेलो नेता के घर पर की सेंधमारी
विज्ञापन
रतिया में चोरी मामले में जांच करते पुलिस टीम
- फोटो : Fatehabad
रतिया। रतिया के पुराना बाजार में शनिवार देर रात्रि अज्ञात चोरों ने इनेलो नेता रमेश लाली के बंद पड़े घर में सेंधमारी कर लाखों रुपये की नकदी व सोने के जेवर चुरा लिया। मकान मालिक रविवार सुबह जब घर पर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला, इसके बाद चोरी की सूचना पुलिस को दी गई गई।
मामले के मुताबिक इनेलो नेता रमेश लाली पुराना बाजार में अपने परिवार के साथ रहते हैं, शनिवार शाम को वह एक कार्यक्रम में परिवार के साथ अपने पैतृक गांव लाली में गए हुए थे। रविवार सुबह जब रमेश लाली गांव से पुराना बाजार स्थित अपने घर में आए तो उन्होंने देखा कि घर की सभी अलमारियां खुली पड़ी हुई है और सारा सामान बिखरा हुआ है। जब उन्होंने अलमारियों की जांच की तो पाया कि अलमारी में रखा हुआ लगभग 12 तोले सोने के जेवर और लगभग एक डेढ़ लाख रुपये नकदी अलमारी से गायब थे। रमेश लाली ने बताया कि अज्ञात चोरों ने सोना के जेवर व नकदी चुराने के अलावा घर के बच्चों द्वारा गुल्लक में रखे हुए पैसे भी चोरी कर लिए। उन्होंने घर के ऊपर चौबारे में पड़ी हुई अलमारियों के ताले भी तोड़ कर वहां भी चोरी करने की कोशिश की लेकिन वहां पर नकदी इत्यादि नहीं रखी हुई थी।
पड़ोस की छत से आए चोर
अज्ञात चोर आस पड़ोस की किसी छत से उनके चौबारे पर पहुंचे और चौबारे की सीढ़ियों पर लगे हुए ताले को तोड़कर नीचे घर पर पहुंचे और घर की अलमारी में पड़े हुए सोने के गहने व नकदी को चुरा लिया। पुलिस टीम द्वारा आसपास घरों व दुकानों में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए गए हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शहर थाना अध्यक्ष रूपेश चौधरी ने बताया कि चोरी के मामले में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है और चोरी के मामले का कड़ी कार्रवाई की जाएगी।