{"_id":"dd80a74a385995e06100f5da754c080b","slug":"thief-hindi-news-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"टावर लगाने वाली कंपनी के स्टोरसे चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टावर लगाने वाली कंपनी के स्टोरसे चोरी
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नागपुर में बिजली के टावर लगाने वाली कंपनी आईसोलेक्स इंजीनियरिंग के स्टोर्स से लाखों रुपये के एल्युमीनियम के पुर्जे और 60 क्विंटल सरिया चोरी हो गया। कंपनी मैनेजर की शिकायत पर नागपुर चौकी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
नागपुर पुलिस को दी शिकायत में आईसोलेक्स इंजीनियरिंग कंपनी के सीनियर मैनेजर राज गोपाल ने बताया कि कंपनी ठेके पर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के लिए गंावों में बिजली के टावर लगाने का काम करती है। इसके लिए उन्होंने नागपुर गांव में बस स्टैंड के पास स्टोर बना रखा है। मैनेजर का आरोप है कि रविवार रात वाहनों पर आए कुछ चोरों ने सिक्योरिटी गार्ड पर स्प्रे डालकर बेहोश कर दिया।
बदमाश लाखों रुपये के एल्युमीनियम के पुर्जे और 60 क्विंटल सरिया आदि चुरा ले गए। होश आने पर सिक्योरिटी गार्डों ने मामले की जानकारी मैनेजर को दी। पुलिस ने सूचना मिलने पर घटनास्थल का निरीक्षण किया। नागपुर चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश का कहना है कि चोरी की शिकायत आई है। जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामला फिलहाल सदिंग्ध लग रहा है। इतनी बड़ी चोरी करने और माल लादने के लिए कम से कम 2 ट्रकों की जरूरत पड़ेगी। ट्रकों में इतना हैवी मैटेरियल लोड हुआ होता तो किसी ने तो जरूर देखा होता। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।