फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   They dug up the road up to 10 feet deep first to lay the CNG line and then to make the connection

Fatehabad News: पहले सीएनजी की लाइन डालने फिर कनेक्शन करने के लिए 10 फीट तक खोद डाली सड़क

Wed, 15 Jul 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 15 Jul 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
They dug up the road up to 10 feet deep first to lay the CNG line and then to make the connection
फतेहाबाद के हिसार रोड पर एमसी कॉलोनी के पास सड़क उखाड़ने के बाद हुआ कीचड़ संवाद
फतेहाबाद। शहर के व्यस्त बाजार क्षेत्र में सीएनजी पाइपलाइन के कनेक्शन के लिए सड़क को करीब 10 फीट खोदकर गड्ढे खुले छोड़ दिए गए हैं। सोमवार की बारिश के बाद गड्ढों के आसपास दलदल जैसे हालात बन गए जिससे दुकानदारों, ग्राहकों और राहगीरों की आवाजाही मुश्किल हो गई है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि चार माह में दूसरी बार सड़क उखाड़ी गई है फिर भी काम अधूरा छोड़ दिया गया जबकि नगर परिषद प्रशासन भी चुप्पी साधे बैठा है। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब चार माह पहले सीएनजी पाइपलाइन बिछाने के दौरान इसी सड़क को खोदा गया था। अब पाइपलाइन के कनेक्शन के लिए फिर सड़क उखाड़ दी गई लेकिन काम पूरा किए बिना गड्ढे खुले छोड़ दिए गए।
विज्ञापन

ऐसे हालात शहर में दो स्थानों पर बने हुए हैं जिससे हर समय हादसे की आशंका बनी हुई है। गुजरात गैस कंपनी सिरसा के भावदीन क्षेत्र से फतेहाबाद के नए बस स्टैंड के आगे धांगड़ पुल तक सीएनजी पाइपलाइन बिछा रही है। पाइपलाइन बिछाने का ठेका बठिंडा की एक कंपनी के पास है। परियोजना पूरी होने पर सीएनजी पंपों तक गैस की सीधी आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
इंटरलॉकिंग उखाड़ी, काम बीच में छोड़ा
पिछले करीब 15 दिनों से कंपनी डाली गई पाइप लाइन के कनेक्शन कर रही है। शहर के अंदर करीब 10 जगहों पर कंपनी ने सड़क को उखाड़ा हुआ है। इंटरलॉकिंग उखाड़ने के बाद कई जगहों पर कनेक्शन कर दिए गए। बारिश के बाद गड्ढे में पानी भरने से इंटरलॉकिंग टाइल भी नहीं बिछाई गई है। शहर के अंदर 100 मीटर के दायरे में हाल ही में दो जगहों पर सड़क को उखाड़ा गया लेकिन बारिश के बाद काम बीच में छोड़ दिया।
-
दुकानों के आगे बार-बार सड़क को उखाड़ा जा रहा है। मानसून से पहले इस काम को कर देना चाहिए था। अब तीन दिन से दुकानदारी खराब हो रही है। दुकानों के आगे दलदल हो चुका है।
- श्याम लाल, दुकानदार
-
जब पाइप लाइन बिछाई गई थी तब ही कनेक्शन कर देने चाहिए थे। बारिश के बाद जब गड्ढे में जलभराव हुआ था तो हादसे की आशंका भी बढ़ गई थी। दुकानों के आगे फिलहाल कीचड़ फैला है।
- राजेश गोयल, दुकानदार

-
कंपनी ने गड्ढा खोदने के बाद मलबे को सड़क किनारे फेंक दिया है। इस मलबे से हादसा हो सकता है। दुपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। प्रशासन को इस बारे में संज्ञान लेना चाहिए।

- पितांबर सिंगला, दुकानदार
-
पहले पाइप लाइन डालने के लिए सड़क की खोदाई की गई थी और कनेक्शन किए जा रहे हैं। बारिश के कारण दिक्कत आ रही है। दो टीमों को बुलाया गया है और काम पूरा कर दिया जाएगा।
- राजेंद्र कुमार, सुपरवाइजर
-
अगर सड़क को उखाड़कर छोड़ दिया गया है तो इस संबंध संबंधित कंपनी को नोटिस दिया जाएगा। इस तरह आम जनता को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
- सुमित चोपड़ा, एमई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed