फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There will be no condition of income, Ayushman card will be made for elderly people above 70 years of age, treatment will be free in 19 panel hospitals.

Fatehabad News: आय की नहीं रहेगी शर्त, 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों का बनेगा आयुष्मान कार्ड, 19 पैनल अस्पतालों में फ्री होगा उपचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
There will be no condition of income, Ayushman card will be made for elderly people above 70 years of age, treatment will be free in 19 panel hospitals.
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत मित्र काउंटर
फतेहाबाद। अब कोई भी 70 साल से ज्यादा का बुजुर्ग आयुष्मान भारत योजना के तहत पैनल में शामिल निजी अस्पताल में फ्री उपचार करवा पाएगा। आयुष्मान कार्ड को लेकर आय की कोई शर्त नहीं रहेगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों का आंकड़ा जुटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

आधार कार्ड के आधार पर कार्ड बनाया जाएगा। पोर्टल पर लाभार्थी बुजुर्ग का डाटा अपडेट होगा और वहां से कार्ड बनवाया जा सकेगा। जिले में 19 निजी अस्पताल पैनल में शामिल है। यहां पर इन्हें निशुल्क उपचार मिलेगा और स्वास्थ्य विभाग अस्पताल को भुगतान करेगा। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 1.80 लाख आय वाले परिवारों के निशुल्क कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा तीन लाख आय वाले परिवारों को 1500 रुपये प्रीमियम देना पड़ रहा है। जिले में करीब 6 लाख 89 हजार पात्र योजना में शामिल हैं। इस साल मार्च माह तक 4 लाख 93 हजार पात्रों को कार्ड जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में ये अस्पताल है पैनल में शामिल
- वधवा सर्जिकल अस्पताल फतेहाबाद।
- पारूल ईएनटी, स्किन एवं लेजर सेंटर टोहाना।
- राजन आई, हार्ट एवं लेजर सेंटर टोहाना।
- आई क्यू अस्पताल फतेहाबाद।
- जयपुर चिल्ड्रन अस्पताल फतेहाबाद।
- राजस्थान मेडिकल सेंटर टोहाना।
- सद्भावना अस्पताल फतेहाबाद।
- जनता आई एवं मैटरनिटी अस्पताल टोहाना।
- अरोड़ा अस्पताल टोहाना।
- मेहता आई अस्पताल टोहाना।
- लाइफ केयर अस्पताल फतेहाबाद।
- जैन चेरिटेबल अस्पताल टोहाना।
- सांई अस्पताल टोहाना
- कक्कड़ नर्सिंग होम, टोहाना।
- उम्मीद अस्पताल फतेहाबाद।
- खन्ना ईएनटी टोहाना।
- दीपांश भाटिया अस्पताल टोहाना।
- शालिनी सर्जिकल एवं मैटरनिटी अस्पताल
- गोयल नर्सिंग होम, रतिया
जिले में 70 साल से ज्यादा उम्र के प्रत्येक बुजुर्ग को आयुष्मान भारत योजना के तहत पैनल अस्पताल में निशुल्क उपचार मिलेगा। पात्र बुजुर्गों के लिए आय की कोई शर्त नहीं रहेगी। पोर्टल पर डाटा अपडेट होने के बाद पात्र बुजुर्ग कार्ड बनवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. लाजवंती गौरी, उप सिविल सर्जन, फतेहाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed