फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There will be a 10 percent reduction in street light bills, the city council will keep the security amount

Fatehabad News: स्ट्रीट लाइट के बिल में होगी 10 फीसदी की कटौती, नगर परिषद रखेगी सुरक्षा राशि

Mon, 12 Aug 2024 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 12 Aug 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
There will be a 10 percent reduction in street light bills, the city council will keep the security amount
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में पार्षद संगठन बैठक करते हुए
फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय में सोमवार शाम को पेमेंट अप्रूवल कमेटी की बैठक प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची के नेतृत्व में हुई। बैठक में नगर परिषद द्वारा करवाए गए विकास कार्यों के बिलों की 10 फाइलें कमेटी के सामने रखी गई। 9 फाइलों पर कमेटी ने सहमति दे दी लेकिन एक फाइल पर सहमति नहीं जताई और उसे रोक दिया।
विज्ञापन

शहर में लगाई गई 2050 स्ट्रीट लाइटों के 79 लाख के बिल पर कमेटी ने हस्ताक्षर कर दिए लेकिन इसके साथ ही उपप्रधान ने 10 फीसदी की कटौती करके भुगतान की अनुशंसा की। उपप्रधान ने कहा कि लाइटों की 5 सालों की वारंटी है अगर खराब जो जाती है तो बाद में एजेंसी ठीक नहीं करेगी। इसके चलते 10 फीसदी सिक्योरिटी रखी जाए।
विज्ञापन

बैठक में हिसार-सिरसा रोड पर बन रहे डिवाइडर के बिल की फाइल भी रखी गई। लेकिन फाइल पर जेई और एमई के हस्ताक्षर नहीं मिले। डिवाइडर के निर्माण को लेकर पहले से विवाद भी चल रहा है। प्रधान काम रोकने के निर्देश दे चुके हैं। इस दौरान उपप्रधान सविता टुटेजा, ईओ राजेंद्र सोनी, लेखाकार नवीन भाटिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद संगठन ने की बैठक, सफाई का उठाया मुद्दा
नगर परिषद कार्यालय के बैठक हाल में पार्षद संगठन ने प्रधान अनिल गर्ग के नेतृत्व में बैठक की। बैठक का संचालन मोहन लाल नारंग ने किया। बैठक में पार्षदों ने सफाई का मुद्दा उठाया। पार्षदों ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की कमी को नगर परिषद जल्द से जल्द पूरा करें, स्ट्रीट लाइट मरम्मत के लिए आई सीढ़ी खराब हो चुकी है और इसे बदलवाया जाए, डोर टू डोर कचरा उठान की गाडियां तंग गलियों में नहीं जा रही है, यहां छोटी गाड़ियों की व्यवस्था की जाए। इन मांगों को लेकर प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची से मिलेंगे। इसके अलावा जल्द से जल्द हाउस बैठक बुलाने का मुद्दा भी रखा जाएगा।
-
प्रधान ने विकास कार्यो की मांगी सूची
नगर परिषद प्रधान ने कार्यकारी अभियंता को पत्र जारी करके अब तक वार्डों में हुए कामों की सूची मांगी है। इसके अलावा प्रत्येक वार्ड में दो-दो गलियों के निर्माण और 10 लाख से मरम्मत कार्य के टेंडर को लगाने के निर्देश दिए हैं।
-
पेमेंट अप्रूवल कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में स्ट्रीट लाइट के बिल की फाइल पर लिखा है कि 10 फीसदी सिक्योरिटी रखी जाए ताकि अगर कोई बाद में दिक्कत आती है तो उसका समाधान हो पाएगा।

- सविता टुटेजा, उपप्रधान, नगर परिषद
-
शहर के विकास कार्यों को करवाने को लेकर नगर परिषद गंभीर है। जल्द से जल्द वित्तीय कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी। कार्याें के प्रस्ताव तैयार करने के लिए कार्यकारी अभियंता को पत्र जारी किया जा चुका है।
- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed