फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There was talk of hiring 95 contract workers, but only 60 were hired, and 10 of them were removed

Fatehabad News: ठेके पर 95 कर्मी लगाने की बात हुई पर लगे 60, उनमें भी 10 हटाए

Tue, 15 Apr 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 15 Apr 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
There was talk of hiring 95 contract workers, but only 60 were hired, and 10 of them were removed
फतेहाबाद में गेट मीटिंग में भाग लेते नगरपरिषद कर्मचारीस्त्रोत स्वयं
फतेहाबाद। पोर्टल पर हाजिरी और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित अन्य मांगों को लेकर नगरपालिका कर्मचारी संघ फतेहाबाद इकाई ने नगरपरिषद कार्यालय में गेट मीटिंग का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान विजय ढाका ने की व संचालन सचिव ओमप्रकाश लोट ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान कर्मचारियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। गेट मीटिंग में संबोधित करते हुए इकाई प्रधान विजय ढाका व उप प्रधान नरेश राणा ने कहा कि फतेहाबाद शहर की आबादी लगातार बढ़ रही है। नगर परिषद की सीमा में नई काॅलोनियों को भी शामिल किया गया है। सरकार का नियम है कि 400 की जनसंख्या पर एक सफाई कर्मचारी होना चाहिए लेकिन फतेहाबाद में सफाई कर्मचारियों की संख्या बहुत कम है। ऊपर से सार्वजनिक शौचालयों की सफाई का काम भी इन्हीं कर्मचारियों से लिया जाता है।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि ठेकेदार के खिलाफ काफी बार फतेहाबाद नगर परिषद में शिकायत दी गई कि एक ही ठेकेदार को दो-दो ठेके देकर निजी फायदा पहुंचाया जा रहा है। हाल ही में हुआ सफाई के ठेके में 95 कर्मचारी भर्ती की बात हुई थी लेकिन ठेकेदार ने 60 ही लगाए। इनमें से भी 10 से ज्यादा कर्मचारी हटा दिए गए हैं। बाकी बचे कर्मचारियों से लगातार 10 घंटे तक काम लिया जा रहा है। कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश तक नहीं दिया जा रहा। इसके अलावा कर्मचारियों को 2 से 3 महीने बाद वेतन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब कर्मचारी अपनी वेतन की बात करते हैं तो उनको हटा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार की मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ कर्मचारी संघ एकजुट होकर विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं करते हैं तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। गेट मीटिंग में सत्यवान टॉक, वीरू रत्ती, राजाराम, पवन चिनालिया, ओम प्रकाश झालानियां सहित अनेक कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed