फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There was opposition to giving three contracts for cleaning to the same contractor

Fatehabad News: सफाई के लिए एक ही ठेकेदार को तीन ठेके देने का हुआ विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
There was opposition to giving three contracts for cleaning to the same contractor
फतेहाबाद में बैठक में भाग लेते नगरपालिका कर्मचारी संघ के पदाधिकारी
फतेहाबाद। नगरपरिषद अधिकारियों की ओर से ही एक ठेकेदार को डोर टू डोर कूड़ा उठाने, शहर की सफाई व कचरा निस्तारण का ठेका दिए जाने का नगरपालिका कर्मचारी संघ ने विरोध किया है। इस संबंध में नगरपालिका कर्मचारी संघ की बैठक शुक्रवार को नगरपरिषद यूनियन कार्यालय में इकाई प्रधान विजय ढाका की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन


संघ ने ठेकेदार पर कर्मचारियों से बंधुआ मजदूरों की तरह काम करवाने का आरोप भी लगाया। नगरपरिषद प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी देते हुए चार फरवरी को महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। बैठक का संचालन सचिव ओमप्रकाश लोट ने किया वहीं विशेष तौर पर संघ के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान रमेश तुषामढ़ मौजूद रहे। इकाई प्रधान विजय ढाका व ओमप्रकाश लोट ने बताया कि नगरपरिषद अधिकारियों ने एक ही ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के लिए डोर टू डोर, शहर की सफाई व कचरा निस्तारण तीन ठेके एक ही ठेकेदार को जारी किए हुए हैं।
विज्ञापन


इसका ठेकेदार के कारिंदे जमकर फायदा उठा रहे हैं। ठेकेदारी प्रथा के तहत काम कर रहे कर्मचारियों से बंधुआ मजदूरों की तरफ काम लिया जा रहा है। आए दिन ठेकेदार के कारिंदे कर्मचारियों को नौकरी से हटाकर उनका शोषण कर रहे हैं। सर्दी के मौसम में कर्मचारी ड्यूटी पर आते समय किसी हादसे का शिकार हो जाता है तो उसका इलाज करवाने के बदले उसे घर का रास्ता दिखा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं ने कहा कि ठेकेदार के पास न तो पर्याप्त संख्या में कर्मचारी है और तीनों ठेके एक ही ठेकेदार के पास होने के कारण सफाई, कचरा कलेक्शन व तमाम तरह के कार्य इन्हीं कर्मचारियों से करवाए जा रहे हैं। ठेकेदार की ओर से एनजीटी के आदेशों का सरेआम उल्लंघन किया जा रहा है। इसके अलावा न तो गीले-सूखे कूड़े को अलग कर रहा है और न ही कचरा निस्तारण प्लांट में कचरे के निस्तारण को सही ढंग से किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ठेकेदार ने कर्मचारियों का शोषण बंद नहीं किया और हटाए गए कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस नहीं लिया तो नगरपालिका कर्मचारी संघ 4 फरवरी को बैठक कर आंदोलन की घोषणा करेगा। बैठक में नरेश राणा, सत्यवान टाक, वीरू रत्ति, राजाराम चौहान, अमित गिल सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।





----------------------- नगर परिषद प्रशासन की ओर से नियम अनुसार ही एजेंसी को ठेका दिया जाता है। अगर कहीं काम नहीं हो रहा है तो जुर्माना भी लगाया जा रहा है। कहीं फिर भी दिक्कत आ रही है तो जांच की जाएगी।

- सुरेंद्र कुमार, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article