फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There was no water in the stadium and no place to sit

Fatehabad News: स्टेडियम में पानी मिला न बैठने तक की जगह

Tue, 24 Feb 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 24 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
There was no water in the stadium and no place to sit
भोड़िया खेड़ा खेल स्टेडियम में आयोजित पीएमश्री स्कूल की उंची कूद की प्रतियोगिता में कूद लगाती ​ - फोटो : सीआरपीएफ के कमांडेंट जितेंद्र सिंह यादव को सम्मानित करते अधिकारी। स्रोत परिजन
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय के गांव भोड़िया खेड़ा खेल स्टेडियम में मंगलवार को पीएमश्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के बीच जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान आलम यह रहा कि खिलाड़ियों को खेल से ज्यादा बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


जिले के 14 पीएमश्री स्कूलों में से 11 स्कूलों के लगभग 120 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान करना था, ताकि वे आगे चलकर उच्च स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें। नियमों के अनुसार, इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन




----

सुविधाओं के नाम पर मैदान भी अधूरा



स्टेडियम में में सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण कार्य चलने के कारण मैदान की स्थिति बेहद खराब थी। सबसे ज्यादा परेशानी दौड़ (एथलेटिक्स) प्रतियोगिताओं में आई। मैदान के कुछ छोटे हिस्से में ही 200 मीटर दौड़ के लिए ट्रैक बनाया और उसमें ही 400 मीटर की दौड़ करवाई गई। वहीं ऊंची कूद प्रतियोगिता करवाने के लिए भी उपकरण सही नहीं थे। ऊंची कूद के लिए लगाए जाने वाले स्टैंड भी काफी पुराने थे। वहीं मैट के टुकड़ों को इकट्ठा करके एक बैड तैयार किया गया। मीडियाकर्मियों को देखते ही उसके ऊपर एक नीले रंग का तिरपाल भी डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

प्यास बुझाने को तरसे खिलाड़ी, बैठने का ठिकाना नहीं

प्रतियोगिता के दौरान मैदान में पीने के पानी तक की उचित व्यवस्था नहीं मिली। खिलाड़ियों को पानी के लिए स्टेडियम से बाहर इधर-उधर भटकना पड़ा। इसके अलावा खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए बैठने के लिए स्टैंड या कुर्सियां नहीं थीं। खिलाड़ी कड़ी धूप में जमीन पर ही बैठने को मजबूर दिखे। इवेंट्स के बीच में खिलाड़ियों को आराम करने के लिए कोई छायादार स्थान या शेड उपलब्ध नहीं कराया गया।

---

प्रतियोगिता में इन स्कूलों ने लिया भाग

जिले के गांव धांगड़, हिजरावां खुर्द, नागपुर, रत्ताखेड़ा, बैजलपुर, भट्टूकलां, शक्करपुरा, शेखुपुर दड़ौली, गाजूवाला, टोहाना व फतेहाबाद के पीएमश्री स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

-----------

ये रहा परिणाम

100 मीटर की पुरुष वर्ग की कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों की दौड़ में आलोक ने प्रथम व इसी श्रेणी में महिला वर्ग में रजनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर की पुरुष वर्ग की कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों की दौड़ में प्रिंस ने प्रथम व इसी श्रेणी में महिला वर्ग में हरमनजोत कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।







200 मीटर की पुरुष वर्ग की कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों की दौड़ में गौरव ने प्रथम व इसी श्रेणी में महिला वर्ग में अक्षरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर की पुरुष वर्ग की कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों की दौड़ में मोहित ने प्रथम व इसी श्रेणी में महिला वर्ग में लक्ष्मी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।



400 मीटर की पुरुष वर्ग की कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों की दौड़ में अंकुश ने प्रथम व इसी श्रेणी में महिला वर्ग में रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर की पुरुष वर्ग की कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों की दौड़ में सुमित ने प्रथम व इसी श्रेणी में महिला वर्ग में नैंसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में पुरुष वर्ग की कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों में सुखनीर, प्रेम, प्रभजोत व कर्ण की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में पुरुष वर्ग की कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों में आर्यन, अनिकेत, आयुष व युवराज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

भोड़िया खेड़ा खेल स्टेडियम में आयोजित पीएमश्री स्कूल की उंची कूद की प्रतियोगिता में कूद लगाती 

भोड़िया खेड़ा खेल स्टेडियम में आयोजित पीएमश्री स्कूल की उंची कूद की प्रतियोगिता में कूद लगाती - फोटो : सीआरपीएफ के कमांडेंट जितेंद्र सिंह यादव को सम्मानित करते अधिकारी। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed