{"_id":"64038ac19ee380531a09f814","slug":"there-was-doubt-on-the-wifes-character-stabbed-five-times-with-a-knife-fatehabad-news-c-21-1-72093-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पत्नी के चरित्र पर था शक, चाकू से पांच बार किया वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पत्नी के चरित्र पर था शक, चाकू से पांच बार किया वार
विज्ञापन
भूना। भूना क्षेत्र के एक गांव में महिला के चरित्र पर शक होने पर पति ने उस पर ताबड़तोड़ पांच बार चाकू से वार कर घायल कर दिया। महिला की चीखपुकार सुनकर पड़ोसियों ने उसे सीएचसी केंद्र भूना में दाखिल कराया। महिला की हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। आरोपी हिसार जिले के गंगवा गांव का निवासी है।
पुलिस ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती महिला का बयान लेने की कोशिश की। महिला की सेहत ठीक नहीं होने के कारण पुलिस बयान दर्ज नहीं कर सकी। हालांकि, महिला व उसके पति ने एक दूसरे के खिलाफ हिसार व फतेहाबाद पुलिस में शिकायत भी दी हुई थी। फतेहाबाद एसपी को दी शिकायत पर शुक्रवार को ही दोनों पक्षों के बीच पंचायती तौर पर गांव के सरपंच प्रतिनिधि कश्मीर सिंह ने समझौता करवा दिया था। मगर, शनिवार सुबह दोनों के बीच फिर से तू-तड़ाक के बाद पति ने अपनी 27 वर्षीय पत्नी पर एक के बाद एक पांच बार चाकू घोंप कर हमला कर दिया। आरोपी पति ने महिला के गले पर तीन बार वार और दो बार हाथों पर वार किए।
कई महीनों से महिला युवक के साथ सहमति संबंध में रह रही थी
गांव गंगवा निवासी ने पुलिस को दी शिकायत में एक महीने पहले आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी हिसार के 18 वर्षीय युवक के साथ सहमति संबंध में रह रही है, जबकि उसकी दो बेटियां हैं, जिनमें बड़ी की आयु 9 वर्ष है और छोटी की 6 वर्ष है। हिसार पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत करके पति-पत्नी के बीच सुलह करवा दी थी। इसलिए वह पिछले करीब एक महीने से अपने पिता के मामा के घर अपनी पत्नी व दो बेटियों के साथ आया हुआ था। करीब पांच दिन पहले फतेहाबाद एसपी को शिकायत देकर महिला ने पति पर मारपीट के आरोप लगाए थे। पुलिस कार्रवाई के लिए घर गई तो सरपंच व अन्य लोगों ने शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच मनमुटाव को दूर करवा दिया। पुलिस को पंचायती समझौता लिखकर दे दिया गया। शनिवार सुबह दंपती के बीच कहासुनी हुई तो मामला बढ़ गया। पति ने महिला को चाकू से वार कर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
दोनों ने 11 वर्ष पहले पंचकुला मंदिर में की थी शादी
युवक और युवती ने करीब 11 साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों ने पंचकुला के मंदिर में शादी की थी। कोरोना काल के दौरान वे गंगवा आ गए थे।
कोट
गांव में महिला पर उसके पति ने चाकू से हमला कर दिया। महिला को पांच पांच जगह चाकू लगे हैं। महिला की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच की है। आरोपी की तलाश हो रही है। पीड़िता के बयान के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया जाएगा।
-अनूप सिंह, एसएचओ, भूना