फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There was a shortage of wheelchair at the model booth in Bhattu, Haryanvi culture was the theme of the booth.

Fatehabad News: भट्टू में मॉडल बूथ पर व्हीलचेयर की खली कमी, हरियाणवी संस्कृति रही बूथ की थीम

Sun, 26 May 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 26 May 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
There was a shortage of wheelchair at the model booth in Bhattu, Haryanvi culture was the theme of the booth.
भट्टू कलां गांव के मॉडल बूथ नंबर 126 पर हरियाणवी परिधान में बैठी युवतियां।
भट्टू कलां। भीषण गर्मी के अलावा प्रशासन की ओर से किए गए प्रबंधों में खामियों ने मतदाताओं को खूब परेशान किया। भट्टू कलां के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मतदान केंद्र नंबर 127 को मॉडल बूथ बनाया गया। मगर इस बूथ पर बुजुर्ग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की कमी खलती रही। बाद में साथ लगते राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से व्हीलचेयर मंगवा कर काम चलाया गया। अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी ने भी इस मॉडल बूथ का निरीक्षण किया। मीडियाकर्मियों ने उनका ध्यान व्हीलचेयर की कमी की ओर दिलाया गया तो उन्होंने रेडक्रॉस सचिव श्याम सुंदर से बात करके इसकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके बाद मतदाताओं को व्हीलचेयर उपलब्ध हो पाई।
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मॉडल पोलिंग बूथ बनाए गए। इनमें भट्टू कलां के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बूथ नंबर 127 को हरियाणा की कला और संस्कृति थीम पर बनाया गया। सुबह से इसमें हरियाणवी परिधान पहने युवतियों को बिठाया गया। इन युवतियों के पास चरखा, टोकणी, मूढ्ढे आदि रखे गए, जो हरियाणवी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते रहे। इसके अलावा टोहाना नगर परिषद कार्यालय के बूथ नंबर 64 को ग्रीन सिटी थीम, राजकीय कन्या हाई स्कूल बड़ोपल के बूथ नंबर 149 को वन्य जीव संरक्षण प्रकृति का अभिनंदन तथा रतिया के मदर इंडिया कॉन्वेंट स्कूल के बूथ नंबर 72 को पंजाबी कल्चर के रंगों की थीम पर स्थापित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed