फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There should be provision of food and water for stray dogs in shelter homes

Fatehabad News: आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर होम में भोजन पानी की व्यवस्था हो

Mon, 01 Dec 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 01 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
There should be provision of food and water for stray dogs in shelter homes
फतेहाबाद। लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त डॉ. विवेक भारती।
फतेहाबाद। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को जिलास्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले में स्ट्रे कैटल (बेसहारा पशुओं) एवं आवारा कुत्तों से संबंधित व्यवस्थाएं बनाने तथा चल रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली गई।
विज्ञापन




उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने कहा कि बेसहारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आवारा कुत्तों के लिए डॉग शेल्टर होम बनाएं। टीकाकरण तथा भोजन-पानी की उपलब्धता पर विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन


पशुपालन विभाग को निर्देश दिए गए कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल अथवा बीमार पशुओं को तुरंत उपचार उपलब्ध कराया जाए। रेस्क्यू टीम की सक्रियता तथा गोशालाओं के सहयोग को और मजबूत किया जाए। उपायुक्त ने नगर परिषद, नगर पालिका तथा पंचायत विभाग को निर्देश दिए गए कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बेसहारा मवेशियों की पहचान कर पशुओं को चिन्हित स्थानों में सुरक्षित रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों को हटाने के लिए पुलिस और नगर परिषद संयुक्त अभियान चलाएं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावनाएं कम हों और यातायात सुचारू रहे। इस मौके पर एसडीएम राजेश कुमार, डीडीपीओ अनूप सिंह, नप ईओ राजेंद्र सोनी, डिप्टी सीएमओ डॉ. शरत तुली सहित संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed