फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There is not enough stock in the electricity corporation's store, there is difficulty in issuing new connections

Fatehabad News: बिजली निगम के स्टोर में नहीं पर्याप्त सामान, नए कनेक्शन जारी करने में हो रही परेशानी

Sun, 05 Jan 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 05 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
There is not enough stock in the electricity corporation's store, there is difficulty in issuing new connections
गांव ढिंगसरा में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर जिसमें अ​र्थिंग के लिए नहीं लगी पाइप। स्रोत:उपभोक्ता
फतेहाबाद। जिले के बिजली निगम के स्टोर में सामान की कमी होने के कारण लोगों को डिमांड राशि जमा करवाने के कई महीनों के बाद भी घरेलू और ट्यूबवैल के कनेक्शन जारी नहीं हाे रहे हैं। कनेक्शन देने में हाे रही देरी की बड़ी वजह स्टाेर में सामान नहीं होने की आ रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों को घरेलू बिजली कनेक्शन का इंतजार है। वहीं बिजली निगम ने 2022-23 में ट्यूबवैल कनेक्शन के लिए आए आवेदनों के कनेक्शनों के लिए राशि जमा करवाना शुरू कर दिया है, लेकिन बिजली निगम के उपकेंद्र कार्यालयों में खिंच, अर्थिंग पाइप और नट बोल्ट आदि का सामान नहीं है। जिसको लेकर लोगों का कहना है कि बिजली निगम के द्वारा मांगी राशि को जमा करवाने के बाद भी कनेक्शन के लिए सामान बाहर से खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गांव ढिंगसरा के संदीप कुमार ने बताया कि उसने बिजली का कनेक्शन लेने के लिए 80,000 रुपये जमा करवाए थे। जब बिजली का कनेक्शन करने कर्मचारी पहुंचे तो उन्होंने बताया कि कनेक्शन लेने के आपको अर्थिंग पाइप, नट बोल्ट और लोहे की एंगल बाहर से खरीदनी होगी। उसके बाद बाहर से सामान खरीदकर कनेक्शन जारी करवाया है। कनेक्शन लेने के दौरान अभी तक कई प्रकार के पार्ट नहीं मिल सके हैं। जिस कारण अर्थिंग पाइप नहीं लग सकी है। जिससे नमी के दौरान खतरा हो सकता है। इस कार्य में उसके अलग से 10,000 की राशि खर्च हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

:: बिजली के कनेक्शन करने में देरी नहीं की जा रही है। नए कनेक्शनों के लिए अभी स्टोर में नट बोल्ट जैसे छोटे सामान नहीं है। लेकिन फिर भी लोगों को कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं। जैसे ही स्टोर में सामान आएगा, बाकी का काम पुरा कर लिया जाएगा। बिजली निगम पूरी तरह से उपभोक्ताओं की सहायता के तैयार है।

-सुखराज सिंह, जेई, भट्टू कलां उपकेंद्र, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed