फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There is no space in the grain markets of Fatehabad, paddy crop has to be kept outside on the roads

Haryana: फतेहाबाद की अनाज मंडियों में जगह नहीं, बाहर सड़कों पर रखनी पड़ रही धान की फसल

Wed, 23 Oct 2024 06:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 23 Oct 2024 06:48 PM IST
सार

फतेहाबाद जिले में अभी तक कुल धान की खरीद का 38 फीसदी उठान शेष है।अभी तक किसानों को धान की फसल बेचने पर 363.94 करोड़ रुपये राशि का भुगतान किया जा चुका है।

विज्ञापन
There is no space in the grain markets of Fatehabad, paddy crop has to be kept outside on the roads
फतेहाबाद अनाज मंडी में पहुंचा धान। - फोटो : संवाद

विस्तार

इस बार जिले में धान की खरीद में देरी होने के कारण मंडियों में खरीद और उठान की स्थिति में अभी तक सुधार नहीं हो सका है। मंडियां धान की फसल से पूरी तरह अट चुकी हैं। किसानों और आढ़तियों को मंडियों में फसल रखने की जगह नहीं मिल पा रही है। ऐसे में फतेहाबाद की नई अनाज मंडी के बाहर हजारों धान के बैग रखे हुए हैं। जिनका उठान पिछले कई दिनों से नहीं हो सका है। जिले में अभी भी 38 फीसदी उठान बाकी है।
विज्ञापन


बुधवार को नई अनाज मंडी में धान की फसल लेकर पहुंचे किसान देवेंद्र, अमर सिंह, पाला राम, श्रीचंद, मनफूल सिंह और ओमप्रकाश आदि ने बताया कि ठंड की शुरुआत होने के साथ ही अब ओस गिरनी शुरू हो गई है। इससे धान की फसल में नमी की मात्रा बढ़ रही हैं। किसान मंडियों में धान की फसल को नहीं बेच पा रहे हैं और व्यापारी किसानों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए फसल को एमएसपी से सस्ते भाव में खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


273703 मीट्रिक टन धान की हो चुकी खरीद
जिले में अभी तक कुल धान की खरीद 273703 मीट्रिक टन हुई है। इसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग ने 3468 किसानों की 60933 मीट्रिक टन, हैफेड ने 6824 किसानों की 88557 मीट्रिक टन तथा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने 7940 किसानों की 124213 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। जिले में कुल धान की फसल का उठान 169832 मीट्रिक टन किया गया है। इसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग ने 4188 मीट्रिक टन, हैफेड ने 56727 मीट्रिक टन तथा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने 7217 मीट्रिक टन धान का उठान किया है। अभी तक किसानों को धान की फसल बेचने पर 363.94 करोड़ रुपये राशि का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
खरीद एजेंसियों को तेजी लानी चाहिए: प्रधान
वहीं, अनाज मंडी व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भादू ने कहा कि खरीद एजेंसियों की ओर से धान की फसल के उठान में तेजी नहीं लाई जा रही है। इस कारण मंडियों में धान की फसल रखने में दिक्कत आ रही है। खरीद एजेंसियों को उठान में तेजी लानी चाहिए ताकि किसानों व आढ़तियों को अनाज खरीद और उठान को लेकर किसी भी प्रकार की कोई परेशानी का सामना ना करने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed