फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There is no police post at any railway station between Narwana to Jakhal

नरवाना से जाखल के बीच एक भी रेलवे स्टेशन पर नहीं है पुलिस चौकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
There is no police post at any railway station between Narwana to Jakhal
टोहाना रेलवे स्टेशन का दृश्य जहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं। - फोटो : Fatehabad
टोहाना। छेड़छाड़ के बाद चलती ट्रेन से महिला को धक्का देकर नीचे गिराने का बड़ा मामला सामने आते ही राजकीय रेलवे पुलिस ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर देने की बात कही है। जीआरपी अधिकारियों के मुताबिक रेलवे सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए दिल्ली रेलवे मुख्यालय में मंथन किया जाएगा। हालांकि, नरवाना से जाखल के बीच 40 किलोमीटर तक के रेलवे रूट पर एक भी स्टेशन पर जीआरपी चौकी नहीं है।
विज्ञापन

बता दें कि पंजाब बॉर्डर पर स्थित जाखल जंक्शन पर ही चौकी स्थापित है। इस कारण भी अपराधियों के हौसले बुलंद रहते हैं। दिल्ली से जाखल की तरफ शाम के समय इंटरसिटी एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, पुरानी दिल्ली-जाखल पैसेंजर, पंजाब मेल व एक अन्य पैसेंजर ट्रेन का रूट है। इंटरसिटी के नहीं रुकने के कारण लोगों को पुरानी दिल्ली-जाखल पैसेंजर ट्रेन में सफर करना पड़ता है। उसके बाद पंजाब मेल रात्रि करीब दो बजे टोहाना पहुंचती है। दैनिक यात्रियों के अनुसार दिन में तो जीआरपी कर्मचारी स्टेशन पर नजर आते हैं। मगर शाम 6 बजे के बाद कोई पुलिसकर्मी दिखाई नहीं देता है। इसके चलते रात के समय में स्टेशन पर भी सुरक्षा रामभरोसे हो जाती है। संवाद
विज्ञापन

8 साल पहले टोहाना स्टेशन पर बनी चौकी बंद कर दी
रेलवे स्टेशन पर आए यात्री महेश कुमार, बृजेंद्र सिंह, किशन लाल, संजीव कुमार, अभिषेक आदि ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे से रेलगाड़ियां के आने जाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। शाम करीब साढ़े पांच बजे दिल्ली-फिरोजपुर पैसेंजर गाड़ी के बाद कोई कर्मचारी यहां दिखाई नहीं देता है। टोहाना रेलवे स्टेशन से रोजाना हजारों की संख्या में यात्री सफर तय करते हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नाममात्र है। इसके चलते असामाजिक तत्व और नशेड़ी किस्म के लोग आसानी से किसी भी अनहोनी को अंजाम दे जाते हैं। आठ साल पहले टोहाना स्टेशन से जीआरपी चौकी बंद कर दी गई थी। लोगों ने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी लगवाए प्रशासन
दैनिक रेल यात्री संघ के सदस्यों ने महिला की छेड़छाड़ के बाद हत्या करने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए टोहाना रेलवे स्टेशन पर जीआरपी चौकी स्थापित करने और स्टेशनों पर सीसीटीवी लगवाने की मांग की है। उनका कहना है कि टोहाना रेलवे स्टेशन से अनेक व्यापारी व महिला यात्री विभिन्न रूटों पर सफर करते हैं, ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चौकी व सीसीटीवी लगाने चाहिए।
कोट
टोहाना रेलवे स्टेशन पर जीआरपी जाखल से पुलिस कर्मचारी गश्त के लिए आते हैं। सीसीटीवी लगाने के लिए फैसला उच्च अधिकारियों द्वारा लिया जाना है।
-मुंशीराम, स्टेशन अधीक्षक, टोहाना
कोट
जीआरपी की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए उच्च स्तर पर मंथन भी किया जाएगा।
-गुरदयाल सिंह, डीएसपी, जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed