फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There is no direct bus to Chandigarh after 4 pm

Fatehabad News: शाम चार बजे के बाद चंडीगढ़ के लिए सीधी बस नहीं

Sun, 07 Jun 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 07 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
There is no direct bus to Chandigarh after 4 pm
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय के हिसार रोड पर ​स्थित बस स्टैंड। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। जिला मुख्यालय से प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ के लिए शाम चार बजे के बाद कोई सीधी बस उपलब्ध नहीं है। इस वजह से फतेहाबाद, रतिया, टोहाना और भूना क्षेत्र के हजारों यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। रात के समय यात्रा करने वाले लोगों दूसरे जिलों से चंडीगढ़ जाना पड़ता हैं जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त खपत होती है।
चंडीगढ़ में अनेक सरकारी कार्यालय, उच्च शिक्षण संस्थान, न्यायिक संस्थाएं और बड़े अस्पताल स्थित हैं। जिले से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग विभिन्न कार्यों, चिकित्सा सेवाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं, साक्षात्कारों तथा शैक्षणिक गतिविधियों के लिए चंडीगढ़ जाते हैं। कई बार लोगों को देर शाम अथवा रात में यात्रा शुरू करनी पड़ती है लेकिन सीधी बस सेवा नहीं होने से उन्हें असुविधाजनक सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि रात के समय चंडीगढ़ पहुंचने के लिए हिसार, कैथल या अन्य शहरों में बस बदलनी पड़ती है। इस प्रक्रिया में यात्रा अवधि बढ़ जाती है और अनावश्यक खर्च भी उठाना पड़ता है। कई बार देर रात दूसरे शहरों के बस अड्डों पर इंतजार करना पड़ता है जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात के समय भी शुरू हो चंडीगढ़ के लिए बस सेवा : शहर के सामाजिक संगठन जिंदगी संस्था के अध्यक्ष हरदीप सिंह, सिटी वेल्फेयर क्लब के अध्यक्ष विनोद अरोड़ा ने बताया कि फतेहाबाद जिला प्रदेश के प्रमुख जिलों में शामिल है और यहां से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों की संख्या भी काफी अधिक है। इसके बावजूद शाम के बाद सीधी बस सेवा का अभाव लंबे समय से बना हुआ है। संगठनों की मांग है है कि यदि रात के समय कम से कम एक या दो सीधी बसें शुरू कर दी जाएं तो आम लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।
काफी बार यहां से लोग घूमने के लिए जाते हैं। चंडीगढ़ से हिमाचल प्रदेश व कश्मीर जैसे राज्याें के लिए आसानी से बसें उपलब्ध हैं जो रात के समय या अलसुबह के समय चलती है। जिला मुख्यालय से चंडीगढ़ के लिए जाने वाली पहली बस सुबह साढ़े 8 बजे के लगभग चंडीगढ़ पहुंचती है। जिससे दूसरे राज्यों में पर्यटन क्षेत्र की ओर जाने वाली बसें निकली जाती है जिसके बाद उन्हें गर्मी के मौसम में सफर करना पड़ता है।

----

अगर यात्रियों की रात के समय चंडीगढ़ रूट पर बस चलाने की मांग है तो वह कार्यालय में आकर एक लिखित मांग दे सकते हैं। उनकी मांग को मुख्यालय भेजकर दिया जाएगा। जिस पर मुख्यालय की ओर से जो फैसला आएगा। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

- सुरेंद्र सिंह, यातायात प्रबंधक रोडवेज फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed