फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There is no bus available from the district headquarters to go to Tohana after 7:15 p.m.

Fatehabad News: शाम सवा 7 बजे के बाद टोहाना जाने के लिए जिला मुख्यालय से नहीं मिलती बस

Wed, 18 Dec 2024 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 18 Dec 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
There is no bus available from the district headquarters to go to Tohana after 7:15 p.m.
फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड के सामने टोहाना जाने के लिए बस में सवार होने के लिए उमड़ी यात्रियो
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर टोहाना जाने के लिए शाम सवा सात बजे के बाद कोई भी बस सुविधा नहीं होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी होती है। टोहाना में बना रेलवे स्टेशन क्षेत्र को पंजाब से जोड़ता है।
विज्ञापन


रात के समय काफी ट्रेनें टोहाना से होकर दूसरे राज्यों में जाती हैं। इसके अलावा टोहाना व उसके आसपास के गांवों के लोग काफी संख्या में जिला मुख्यालय में नौकरी करने के लिए आते हैं। वहीं उच्च अधिकारियों के काफी कार्यालय जिला मुख्यालय पर होने के कारण काफी संख्या में लोगों रोजाना फतेहाबाद आते हैं।
विज्ञापन


इन यात्रियों के लिए रोडवेज की ओर से रात सवा सात बजे के बाद कोई बस सुविधा नहीं है। जिस कारण रात सात बजे के बाद काफी संख्या में यात्री पुराना बस स्टैंड पर निजी वाहनों या फिर टैक्सी के जरिये सफर करते हैं। यात्री सुरेश कुमार, योगेश शर्मा, पंकज, राम सिंह आदि ने बताया कि इस रूट पर करीब एक दर्जन गांव आते हैं, जिनमें जाने वाले लोगों को रोजाना परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------

रोडवेज के अनुसार हर 10 मिनट बाद टोहाना के लिए मिलती है बस

रोडवेज प्रबंधन के अनुसार हर 10 मिनट के बाद टोहाना रूट पर बस चलती है। टोहाना के लिए सबसे पहली बस सुबह तीन बजकर दस मिनट पर चलती है। वहीं, सुबह आठ बजे से शाम 6 बजे तक हर 10 मिनट के बाद टोहाना जाने के लिए बस की सुविधा है। फतेहाबाद से टोहाना के लिए आखिरी बस शाम सवा सात बजे जाती है। उसके बाद कोई भी बस टोहाना जाने के लिए नहीं है।

-----------

देर रात के समय चलती है ये ट्रेनें

- फतेहाबाद मुख्यालय पर रेल की सुविधा नहीं होने के कारण जिला मुख्यालय के लोगों को जिले में बने दूसरे स्टेशनों पर निर्भर रहना पड़ता है। देर रात के समय टोहाना रेलवे स्टेशन से कोटा एक्सप्रेस, पंजाब मेल, गुवाहाटी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें चलती है। जो सिर्फ जिले के टोहाना रेलवे स्टेशन से होकर जाती हैं। इनमें यात्रा करने वाले जिला मुख्यालय या इसके आसपास के लोगों को टोहाना जाना पड़ता है।


--------

यात्रियों की मांग के अनुसार फतेहाबाद से टोहाना के लिए रोडवेज प्रशासन द्वारा बसें चलाई जा रही हैं। फिर भी अगर यात्रियों को दिक्कत आ रही है तो उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। अधिकारियों के सामने ये समस्या रखी जाएगी।

- सुभाष ढांड, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज फतेहाबाद।

फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड के सामने टोहाना जाने के लिए बस में सवार होने के लिए उमड़ी यात्रियो

फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड के सामने टोहाना जाने के लिए बस में सवार होने के लिए उमड़ी यात्रियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed