फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There is no anti-rabies vaccine in the health center; patients are forced to buy it from outside.

Fatehabad News: स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं मरीज बाहर से खरीदकर लाने को मजबूर

Sun, 03 Nov 2024 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 03 Nov 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
There is no anti-rabies vaccine in the health center; patients are forced to buy it from outside.
जाखल। भले ही सरकार की ओर से लोगों को बेहतर सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं देने का दावा किया जा रहा है, लेकिन हकीकत इससे अलग है। जाखल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयां भी पर्याप्त नहीं हैं। हालात ये है कि अस्पताल में एंटी रेबीज के टीके तक नहीं है।
विज्ञापन

केंद्र में पिछले करीब तीन महीने से एंटी रेबीज के टीके की सप्लाई नहीं आने से वैक्सीन पूरी तरह से खत्म है। ऐसे में यहां पर कुत्ते के काटने पर इलाज के लिए आने वालों को बिना उपचार के ही लौटना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में मरीजों को उपचार के लिए बाहर से ही दवाई खरीद कर लानी पड़ रहा है।
विज्ञापन

निजी मेडिकल स्टोर पर इस टीके की कीमत करीब 400 रुपये है। ऐसे में जिन लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है उनको बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की ओर से टीके की सप्लाई प्रभावित होने की वजह से ये दिक्कत आ रही है। वहीं अस्पताल प्रशासन एंटी रेबीज टीके की डिमांड ऊपर तक भेजने का तर्क दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
रोजाना आ रहे 15 से 20 मरीज
सीएचसी में रोजाना 15 से 20 मरीज पहुंच रहे हैं। कुत्ते के काटने पर मरीजों को एंटी रेबीज का टीका 28 दिनों के अंदर तीन बार लगवाना अनिवार्य होता है। अस्पताल में एंटी रेबीज दवाई नहीं होने की वजह से मरीजों को बिन उपचार के ही लौटना पड़ रहा है। स्टाफ और डॉक्टर के पास एक ही जवाब है कि अस्पताल में एंटी रेबीज की वैक्सीन की सप्लाई प्रभावित है।

-----------
सरकार व प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। करीब तीन महीने से जाखल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रेबीज इंजेक्शन न होने से मरीजों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी गरीब परिवार को आती है, प्रशासन को जल्द इस तरफ ध्यान देकर जाखल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रेबीज इंजेक्शन भेजने चाहिए, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।
- बलकार सिंह, निवासी जाखल मंडी।
--------
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रेबीज इंजेक्शन न होना बड़ी समस्या है। एंटी रेबीज इंजेक्शन सरकारी अस्पताल में न मिलना गरीब जनता के लिए बड़ी समस्या है, ऐसे में लोग निजी मेडिकल स्टोर से खरीद कर रहे है तो उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंच रहा है।
- विक्रम कुमार, पूर्व पार्षद, वार्ड 9।
----------
जाखल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रेबीज इंजेक्शन न होना प्रशासन की सबसे बड़ी नाकामी है। इसमें अधिकारियों की लापरवाही साफ दिख रही है। अधिकारियों द्वारा इस समस्या को समय से हल न करने को लेकर आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

- किरण शर्मा, निवासी, जाखल।
-----------

पिछले करीब तीन महीने से अस्पताल में एंटी रेबीज टीके की सप्लाई नहीं हो पाई है। इसके लिए हम लगातार इसकी डिमांड भेज रहे हैं, लेकिन अभी वैक्सीन नहीं पहुंची है। इसी कारण ये दिक्कत आ रहीं हैं। वैक्सीन को लेकर काफी बार जिला प्रशासन को पत्र लिख चुके हैं। वैक्सीन की सप्लाई आती है तो मरीजों को लगानी शुरू कर दी जाएगी, आमजन को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसे लेकर हम लगातार प्रयास कर रहे हैं।
- डॉ. राजेश क्रांति, एसएमओ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जाखल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed