फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There is a possibility of heat wave in the district for the next three days.

Fatehabad News: जिले में अगले तीन दिन लू चलने के आसार

Wed, 22 Apr 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 22 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
There is a possibility of heat wave in the district for the next three days.
शहर के सिरसा-हिसार रोड से गर्मी से बचाव के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर गुजरतीं महिलाएं। 
फतेहाबाद। जिले में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बने रहने के चलते लगातार तापमान बढ़ रहा है। जिले में बुधवार को अधिकतम पारा 41 डिग्री के पार दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस सीजन में अब तक का सबसे गर्म दिन रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 25 अप्रैल तक मौसम के खुश्क रहने के आसार है। इससे तापमान में वृद्धि होगी और अगले तीन दिन लू चलने के आसार हैं।
विज्ञापन

बुधवार को तेज धूप ने लोगों को खूब परेशान किया। दिनभर चली गर्म हवाओं ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी। तापमान में हो रही वृद्धि से गेहूं की कटाई के काम में काफी तेजी आई है। इससे गेहूं की कटाई का काम करीब 90 फीसदी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

मौसम में आए परिवर्तन को लेकर विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया कि नरमा व कपास की बिजाई का काम जारी है। किसान सुबह व शाम के समय ही फसल की बिजाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य में 25 अप्रैल तक मौसम खुश्क व गर्म रहने के आसार हैं। इस दौरान गर्म हवाएं अर्थात लू चलने की भी आशंका बनी हुई है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने तथा रात्रि तापमान में ज्यादा बदलाव न होने की संभावना है परंतु 26 अप्रैल के बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से फिर से मौसम में बदलाव आने के आसार बन रहे हैं।

-डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष, मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed