फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Streets swept in 14 wards after 45 days; Panipat-based company begins work

Fatehabad News: 14 वार्डों में 45 दिन बाद लगी झाड़ू, पानीपत की कंपनी ने शुरू किया काम

Fri, 18 Sep 2026 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 18 Sep 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Streets swept in 14 wards after 45 days; Panipat-based company begins work
फतेहाबाद में सफाई करते हुए कर्मचारी स्त्रोत नगर परिषद
फतेहाबाद। शहर के 14 वार्डों यानि आधे शहर में करीब 45 दिन बाद सफाई व्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है। लंबे समय से सफाई कार्य बंद होने के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए थे। अब पानीपत की कंपनी ने नगर परिषद से मिले ठेके के तहत सफाई का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कंपनी ने सफाई कार्य के लिए पहले से काम कर रहे करीब 70 कर्मचारियों को भी अनुबंध पर अपने साथ लिया है। शहर के वार्ड 10 से 21, 23 और 24 में पिछले 45 दिन से नियमित सफाई नहीं हो रही थी। इन क्षेत्रों में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल और पुरानी कंपनी का अनुबंध समाप्त होने के कारण व्यवस्था प्रभावित हुई।
विज्ञापन

जून माह में सफाई का ठेका खत्म हो गया था। यह मामला उठने के बाद नगर परिषद ने आनन-फानन में ठेका दो माह के लिए बढ़ाया लेकिन इसके बाद कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कई इलाकों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बाहरी कॉलोनियों में सबसे अधिक परेशानी
सफाई बंद रहने का सबसे ज्यादा असर शहर की बाहरी कॉलोनियों पर पड़ा। हंस कॉलोनी, स्वामी नगर और हरनाम सिंह कॉलोनी में स्थिति अधिक खराब रही। इन क्षेत्रों में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदगी और कूड़े के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा सुंदर नगर, योग नगर, जगजीवनपुरा, बीमा कॉलोनी, चौधरी कॉलोनी, रतिया कॉलोनी, डीसी कॉलोनी, सूर्या एंक्लेव, भंभा राम कॉलोनी, नहर कॉलोनी, शिव नगर, मातु राम कॉलोनी और बतरा कॉलोनी सहित जाट धर्मशाला रोड, बीघड़ रोड और शहर के मुख्य रोड पर भी सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। कई स्थानों पर कूड़े के ढेर जमा होने से लोगों को आवाजाही में भी परेशानी हुई।

-
22 लाख रुपये मासिक में मिला ठेका
नगर परिषद की ओर से नई कंपनी को करीब 22 लाख रुपये प्रतिमाह के हिसाब से सफाई का ठेका दिया गया है। कंपनी ने सफाई कार्य शुरू करने के साथ शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है ताकि लोग सफाई संबंधी समस्याओं की जानकारी दे सकें। कंपनी के सुपरवाइजर साहिल का कहना है कि अगर क्षेत्र में सफाई नहीं हो रही है तो मोबाइल फोन नंबर 8708443553 पर सूचना दे सकते हैं।
-
नगर परिषद ने लालबत्ती से भट्टू रोड की तरफ का एरिया निजी कंपनी को सफाई के लिए दिया है। कंपनी ने काम शुरू कर दिया है। किसी को परेशानी नहीं आने देंगे।
-महेश कुमार, सीएसआई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed