फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There is a possibility of 200 acres of crop getting damaged due to waterlogging in Gajuwala

Fatehabad News: गाजूवाला में जलभराव से 200 एकड़ फसल खराब होने की आशंका

Tue, 09 Sep 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 09 Sep 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
There is a possibility of 200 acres of crop getting damaged due to waterlogging in Gajuwala
गांव गाजुवाला में बारिश से हुए जलभराव से खराब हुई नरमे की फसलों को दिखाते किसान।
समैन। गांव गाजूवाला के खेतों में बारिश के बाद से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इस कारण 200 एकड़ से अधिक फसल खराब होने की आशंका गहरा गई है। प्रभावित फसलों में धान, नरमा, बाजरा और ज्वार शामिल हैं। किसानों ने बताया कि उनके खेतों में अभी भी 3 से 4 फीट तक पानी जमा हुआ है। इससे फसलें पूरी तरह डूब चुकी हैं और सड़ने का खतरा बना हुआ है। किसानों का कहना है कि बारिश के साथ-साथ आस-पास के गांवों का पानी भी उनके खेतों में आ गया, जिससे जलभराव की स्थिति और गंभीर हो गई। किसान शीशपाल, ऋषिपाल, जीवन, देवेंद्र, कुलदीप, संजय, बलवंत आदि ने बताया कि लगातार बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। किसान सुरेंद्र और अर्जुन नंबरदार ने कहा कि खेतों में अब भी काफी पानी भरा है। किसानों का कहना है कि अगर समय रहते जलनिकासी नहीं हुई तो पूरी फसल नष्ट हो जाएगी और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रशासन से अपील की कि खेतों से जल्द से जल्द पानी निकालने के लिए जल्द कदम उठाए जाएं और फसल नुकसान का सर्वे करवा कर उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed