फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There is a jam due to buses outside the old bus stand of the city

Fatehabad News: शहर के पुराना बस स्टैंड के बाहर बसों के कारण लग रहा जाम

Thu, 26 Dec 2024 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 26 Dec 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
There is a jam due to buses outside the old bus stand of the city
फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड के बाहर लगा जाम। संवाद
फतेहाबाद। शहर के बीचोंबीच बने पुराना बस स्टैंड पर बसों व अन्य वाहनों के कारण लगने वाले जाम से छुटकारा पाने के लिए शहर से दूर चार मंजिला बस स्टैंड का निर्माण करवाया गया है। ताकि शहर के मुख्य मार्ग पर जाम ना लगे, लेकिन फिर भी शहर के पुराना बस स्टैंड के बाहर रोजाना दोपहर व शाम के समय जाम रहता है।
विज्ञापन


जाम लगने के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है। पुराना बस स्टैंड पर रोडवेज व निजी बसों की वजह से बस अड्डे के बाहर रोजाना जाम लग रहा है। सवारियां लेने की होड़ में चालक बसों को बीच सड़क पर खड़ा कर रहे हैं। इस कारण वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। बसें बीच सड़क पर खड़ी ना हो इसके लिए वहां पर यातायात पुलिस की ओर पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं, लेकिन हालात नहीं सुधर रहे। बस चालकों को पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी बस को हटाने के लिए कहते है तो भी चालक नहीं हटाते।
विज्ञापन


---------

गांव के रूट और रतिया, भूना व टोहाना जाने वाली बसों से होती है दिक्कत

- फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड के बाहर रोजाना जो जाम लगता है, उनमें गांव के रूट के अलावा रतिया, टोहाना, भूना आदि रूट की ओर जाने वाली बसों के कारण जाम लगता है। क्योंकि अभी भी इन रूटों पर जाने वाली बसें पुराना बस स्टैंड से ही जाती हैं। निजी बस चालक नए बस स्टैंड पर न जाकर सीधे पुराना बस स्टैंड पर जाते हैं। जिस कारण काफी देर तक ये बसें वहां पर खड़ी रहती है। ज्यादा समय तक बसें के खड़े हाेने से जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

नगर परिषद प्रधान के पत्र पर रोडवेज ने नहीं लिया संज्ञान

- शहर के पुराना बस स्टैंड के सामने बसों के कारण लग रहे जाम को लेकर नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने करीब दो सप्ताह पहले रोडवेज महाप्रबंधक को पत्र लिखकर सभी बसों को पुराना बस स्टैंड के परिसर के अंदर से गुजारने को लेकर को पत्र लिखा था। इसके अलावा एसपी को भी पत्र लिखकर व्यवस्था बनवाने के लिए कहा था। रोडवेज की ओर उस पत्र पर किसी प्रकार का गौर नहीं किया गया। रोजाना बसों के कारण पुराना बस स्टैंड के बाहर के जाम लग रहा है। जब से शहर का नया बस स्टैंड हिसार रोड पर स्थानांतरित हुआ है तब से सिरसा रोड पर पुराना बस स्टैंड के बाहर जाम की स्थिति हो रही है। पुराना बस स्टैंड का एक गेट बंद है जिस कारण शहर के अंदर से गुजरने वाली बसें बाहर ही सवारियों को उतारती और चढ़ाती है। इस कारण दोनों तरफ जाम लग जाता है। प्रधान राजेंद्र खिंची ने पत्र लिखकर कहा था कि बस स्टैंड के बंद पड़े गेटों को खुलवाना चाहिए ताकि बसों को अंदर से गुजारा जा सके और वहीं से सवारियां चढ़ व उतर सकें। जिससे रोड पर लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी।

-----------

रोडवेज अधिकारियों को पत्र लिखा गया था, लेकिन उन्होंने कोई संज्ञान नहीं लिया है। अब उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।

- राजेंद्र खिंची, प्रधान नगर परिषद फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed